विज्ञापन

अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को यानी आज खेला जाएगा. पहले मैच से पहले कोच गंभीर का एक बयान वायरल है. गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
पहले टी-20 में क्या होगी भारत की संभावित 11

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर को यानी आज लखनऊ में खेला जाएगा. पहले टी-20 से पहले भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को पहले टी-20 में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं माना है, पूर्व ओपनर ने ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का चुनाव किया है.  चोपड़ा ने ओपनर के तौर पर संजू और अभिषेक का चुनाव  करते हुए कहा है कि ओपनर के लिए वैभव भी मौजूद हैं लेकिन मैं अपनी पहली पसंद संजू और अभिषेक के साथ जाना चाहूंगा.

इसके बाद नंबर 3 पर आकाश चोपड़ा की पसंद ईशान किशन बने हैं. नंबर 4 पर आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर का चुनाव किया है.  नंबर 5 पर तिलक वर्मा और नंबर 6 पर आकाश चोपड़ा ने शिवम दुबे को रखा है. आकाश चोपड़ा ने नितीश कुमार रेड्डी के नंबर 7 पर चुनाव किया है. 

इसके अलावा नंबर 8 पर  आकाश ने अक्षर पटेल, नंबर 9 पर पूर्व क्रिकेटर की पसंद कुलदीप यादव बने हैं, इसके बाद भारतीय पूर्व ओपनर ने अर्शदीप सिंह को जगह दी है, आकाश चोपड़ा प्रिंस यादव और मयंक यादव को लेकर कंफ्यूजन हैं. उन्होंने कहा कि मैं मयंक और प्रिंस यादव में से किसी एक को प्लेइंग 11 में देखना चाहता हूं. 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/ मयंक यादव

दूसरी ओर कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने पर अपनी राय दी है. 
 

गंभीर ने 'जियोस्टार' पर कहा, "यह मेरे लिए भी एक नया अनुभव था. हां, वह अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि कभी-कभी, उन खिलाड़ियों की वजह से जिन्होंने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है. एक और बात, सोशल मीडिया या बाहर की बातें प्लेइंग इलेवन तय नहीं करतीं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स)
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (होलकर स्टेडियम)
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
  • पांचवा टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड: शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

यह भी पढ़ें | विराट नंबर-1, अब अभिषेक शर्मा की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में इतिहास रचने की दहलीज पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs West Indies 2026, India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com