विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब हुआ सागर का युवक ! पिता बोले- 'मथुरा पुलिस नहीं कर रही मदद'

मध्य प्रदेश के सागर का रहने वाला 26 वर्षीय साकेत नामदेव वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के बाद से लापता बताया जा रहा है. परिजनों का दावा है कि 12 सितंबर के बाद से उसका फोन बंद है और मथुरा पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही. हालांकि आश्रम और पुलिस की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है.

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब हुआ सागर का युवक ! पिता बोले- 'मथुरा पुलिस नहीं कर रही मदद'

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम के शिष्य रसिक दुलारी की रहस्यमयी मौत का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है कि एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला 26 वर्षीय साकेत नामदेव पिछले एक महीने से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे परिवार का आरोप है कि मथुरा पुलिस इस मामले में उनका बिल्कुल सहयोग नहीं कर रही है. हालांकि इस मामले में न तो प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर कोई जानकारी दी गई है और न ही मुथरा पुलिस ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है.

12 सितंबर के बाद से मोबाइल बंद

सागर के रहने वाले आईटीआई छात्र साकेत नामदेव के पिता रामगोपाल नामदेव ने बताया कि साकेत 31 अगस्त को प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने की बात कहकर वृंदावन के लिए निकला था. वृंदावन पहुंचकर वह राधा केली कुंज आश्रम गया.वहां से से उसने परिवार को फोन करके बताया कि वो कुछ दिन यहीं रहेगा.परिवार वालों ने भी उसकी बात मान ली. इसके बाद साकेत की अपने परिवार से आखिरी बार 12 सितंबर को फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह राधा केली कुंज आश्रम में ही है.लेकिन इसके बाद से ही उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

बेल वन आश्रम में रुका था साकेत

परेशान परिजन जब खुद सागर से वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के आश्रम में साकेत के बारे में पूछताछ की, तो उन्हें बताया गया कि साकेत बेल वन आश्रम में तीन दिन तक रुका था. लेकिन उसके बाद वह अचानक कहां चला गया और उसके साथ क्या हुआ, इस बारे में आश्रम की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. निराश परिवार अब वृंदावन की गलियों में साकेत की गुमशुदगी के पोस्टर चिपकाकर उसे ढूंढने की कोशिश कर रहा है.

मथुरा पुलिस पर असहयोग का आरोप

साकेत के पिता रामगोपाल नामदेव का आरोप है कि मथुरा पुलिस उनकी इस गंभीर शिकायत को लेकर जरा भी सक्रिय नहीं दिख रही है. पुलिस ने न तो साकेत के मोबाइल फोन की लोकेशन निकालने की कोशिश की और न ही परिवार की कोई मदद की. परिजनों के अनुसार, साकेत बेहद सीधा-साधा युवक है, जो करीब एक साल से प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से बेहद प्रभावित था और इसी श्रद्धा भाव के चलते वह दर्शन करने गया था. एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बेटे का सुराग न मिलने से बुजुर्ग मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है.
ये भी पढ़ें: 'विराट कोहली को बुलाने में दिए 5 करोड़, अब हो रही उसी की वसूली': प्रेमानंद महाराज आश्रम को लेकर बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Maharaj Ashram, Vrindavan Police, Mathura Police, Sagar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com