विज्ञापन

रैंगिंग की शिकायत लेकर पहुंचे थे, छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प,लखनऊ में कहां कटा बवाल?

लखनऊ के पारा इलाके के शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय और गोविन्द वल्ल्भपंत राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की नौबत मारपीट तोड़फोड़ की आ गई.झड़प में दोनों पक्षों से लोग घायल हैं.पुलिस दोनों ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर रही है

रैंगिंग की शिकायत लेकर पहुंचे थे, छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प,लखनऊ में कहां कटा बवाल?
  • लखनऊ में शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों के बीच हिंसक झड़प
  • झड़प की शुरुआत रैगिंग की शिकायत लेकर पॉलिटेक्निक परिसर में आए विश्वविद्यालय के छात्रों पर हमला होने से हुई
  • इस झड़प में दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हुए और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

लखनऊ में समाज कल्याण विभाग के विद्यालय परिसर में आज दो छात्रों के गुटों के बीच भयंकर बवाल देखने को मिला.लखनऊ के पारा इलाके के शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय और गोविन्द वल्ल्भपंत राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की नौबत मारपीट तोड़फोड़ की आ गई.झड़प में दोनों पक्षों से लोग घायल हैं.पुलिस दोनों ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर रही है. 

रैगिंग की शिकायत करने पहुंचे थे छात्र


शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय के कुछ छात्र रैगिंग से जुड़ी शिकायत को लेकर पॉलिटेक्निक परिसर में पहुंचे थे जहां पहले से मौजूद 40 से 50 लोगों ने उन पर हमला कर दिया.इसके बाद दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया इस दौरान कई गाड़ियों को भी आपसी संघर्ष में लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया.बवाल को देखते ही पुलिस को सूचना दी गई.मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्तिथि को कंट्रोल किया.

गंभीर रूप से घायल छात्रों का इलाज जारी


आरोप है की रैगिंग की शिकायत करने पहुंचे 5 छात्रों को पहले बाद में आने को कहकर  टाला गया उसके बाद ज़ब छात्र बाहर आए तो उनपर सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया.गंभीर रूप से घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में जारी है.पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आज चेक किया जा रहे हैं.दोनों पक्षों की शिकायत को सुनते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है,साथ ही तोड़फोड़ करने वालों की भी पहचान की जा रही है.मामले की गंभीरता को देखते हुए परिसर में फोर्स तैनात की गई है.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com