विज्ञापन

Lucknow Aashiyana Murder Case: रामलीला में रावण बनता था लखनऊ में पिता की हत्या करने वाला बेटा, पड़ोसियों के खुलासे

Lucknow Murder Case: आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह रीयल लाइफ में किसी फिल्मी 'विलेन' की तरह व्यवहार करता था. 21 वर्षीय अक्षत को क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जबरदस्त शौक था.

Lucknow Aashiyana Murder Case: रामलीला में रावण बनता था लखनऊ में पिता की हत्या करने वाला बेटा, पड़ोसियों के खुलासे
  • लखनऊ में दवा और शराब कारोबारी मानवेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में उनका बेटा अक्षत प्रताप सिंह आरोपी है
  • अक्षत को क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का शौक था और रामलीला में वह रावण का किरदार निभाता था
  • आरोपी को पिता के शराब और दवा के कारोबार से ऐतराज था और उसने चार साल पहले बिजनेस बदलने की चेतावनी दी थी

Lucknow Ashiyana Murder Case:लखनऊ के आशियाना इलाके में दवा और शराब कारोबारी मानवेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. पड़ोसियों और पुलिस की मानें तो आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह रीयल लाइफ में किसी फिल्मी 'विलेन' की तरह व्यवहार करता था. 21 वर्षीय अक्षत को क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जबरदस्त शौक था. यही नहीं, स्थानीय रामलीला के दौरान वह रावण का किरदार निभाता था. पड़ोसियों ने बताया कि उसे नायक से ज्यादा खलनायक (विलेन) के किरदार दिलचस्प लगते थे.  

पिता के व्यापार से थी 'नफरत', 4 साल पहले ही दी थी चेतावनी

पुलिस जांच में सामने आया है कि अक्षत को अपने पिता के शराब और दवा के कारोबार से सख्त ऐतराज था. वह चाहता था कि उसके पिता यह काम छोड़कर कोई दूसरा बिजनेस शुरू करें. करीब 4 साल पहले अक्षत एक 6 पन्ने का लंबा पत्र लिखकर घर से भाग गया था. उस खत में भी उसने पिता से बिजनेस बदलने की जिद की थी और स्पष्ट लिखा था कि वह मेडिकल की पढ़ाई नहीं करना चाहता. 

Latest and Breaking News on NDTV

नौकरानी को फंसाया और बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

अक्षत ने इस हत्याकांड को अंजाम देने से कुछ दिन पहले अक्षत ने खुद घर से गहने और कैश चोरी किए, लेकिन इसका आरोप उसने घर की नौकरानी पर लगा दिया ताकि भविष्य में उस पर शक न जाए. पिता की हत्या करने और शव को ड्रम में छिपाने के बाद, अक्षत ने बकायदा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया. इस ग्रुप में वह परिवार और जानकारों को पिता की 'मिसिंग रिपोर्ट' का लगातार अपडेट देता रहा, ताकि सबको उसकी बातों पर भरोसा रहे और वह एक बेबस बेटे की छवि बना सके. 

आखिर क्यों बदला रीयल लाइफ का 'रावण'?

सवाल ये है कि क्या पिता के बिजनेस को लेकर तनातनी और अपनी मर्जी थोपने की आदत ने अक्षत को हिंसक बना दिया? क्या क्राइम थ्रिलर सीरीज देखकर उसने शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने के तरीके सीखे, जिसके चलते उसने पिता के हाथ-पैर काट दिए और सिर गायब कर दिया. फिलहाल, पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गायब सिर की तलाश कर रही है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Aashiyana Murder Case, Akshat Pratap Singh Murder Case, Manvendra Singh Murder Lucknow, Lucknow Crime News Update, Crime Thriller Influence Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com