विज्ञापन

अब तो पलटन... MI ने रोहित शर्मा को दी कप्तानी तो सूर्यकुमार यादव का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस कप्तानी में वापसी पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन वायरल हो गया. सूर्यकुमार ने 'तैयारी कर लो पलटन' लिखकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया.

अब तो पलटन...  MI ने रोहित शर्मा को दी कप्तानी तो सूर्यकुमार यादव का आया कुछ ऐसा रिएक्शन
Suryakumar Yadav and Rohit Sharma
IANS

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कमान सौंप दी है. पांच बार फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाने वाले रोहित की कप्तानी में वापसी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक था.

इसी बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन भी सामने आया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वापसी वाली पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तैयारी करलो पलटन' और साथ में नीले दिल वाले इमोजी भी शेयर किए.

रोहित की वापसी पर खुशी से झूम उठे फैंस

सूर्यकुमार का यह कमेंट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया. फैंस ने इसे आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस कैंप के उत्साह और आत्मविश्वास के तौर पर देखा. कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में रोहित शर्मा की वापसी का स्वागत किया और छठे आईपीएल खिताब की उम्मीद जताई.

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि रोहित शर्मा आईपीएल 2027 में टीम की कप्तानी करेंगे. हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद यह फैसला लिया गया. रोहित पहले ही मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं.

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और मालिक आकाश अंबानी ने भी रोहित की कप्तानी वापसी का स्वागत किया. दोनों ने कहा कि रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच का रिश्ता बेहद खास है और उन्हें उम्मीद है कि 20वां सीजन टीम के लिए यादगार साबित होगा. अब सूर्यकुमार यादव का यह रिएक्शन भी चर्चा का विषय बन गया है. इससे साफ है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का ड्रेसिंग रूम नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित है.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को MI की कप्तानी मिलते ही नीता अंबानी हुईं भावुक, आकाश ने भी कही दिल छू लेने वाली बात

यह भी पढ़ें-  मैदान पर साथी खिलाड़ी पर भड़के हर्षित राणा, VIDEO वायरल होते ही फैंस ने लगाई क्लास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rohit Gurunath Sharma, IPL 2027, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com