विज्ञापन

गेस्ट हाउस कांड से मुजफ्फरनगर दंगा तक... सपा के स्थापना दिवस पर बीजेपी ने फोड़ा 'सपा के पाप का घड़ा'

सपा के 34वें स्थापना दिवस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'सपा के पाप का घड़ा' फोड़ा.

गेस्ट हाउस कांड से मुजफ्फरनगर दंगा तक... सपा के स्थापना दिवस पर बीजेपी ने फोड़ा 'सपा के पाप का घड़ा'
यूपी बीजेपी ने मंच पर सपा के पाप का घड़ा फोड़ा.
X@mppchaudhary
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के 34वें स्थापना दिवस के मौके पर यूपी बीजेपी ने सपा पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान मंच पर एक घड़ा रखा गया, जिस पर 'सपा के पाप का घड़ा' लिखा था. इस घड़े को रखकर बीजेपी ने सपा के 34 साल के कार्यकाल पर गंभीर आरोप लगाए.

पंकज चौधरी ने कहा कि सपा को अपने कार्यकाल के इन मामलों का जवाब जनता को देना होगा. उन्होंने सपा के 34 साल के कार्यकाल को लेकर आरोपों का लंबा ब्यौरा पेश किया.

भाजपा ने क्या-क्या आरोप लगाए?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार के कार्यकाल की कई बड़ी घटनाओं का जिक्र कियाः-

  • 1994 रामपुर तिराहा कांड - उत्तराखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर पुलिस फायरिंग का मुद्दा.
  • 1995 गेस्ट हाउस कांड - लखनऊ गेस्ट हाउस में मायावती और बसपा नेताओं पर हमले का आरोप.
  • 2013 मुजफ्फरनगर दंगे - 60 से ज्यादा मौतों और हजारों लोगों के विस्थापन का जिक्र कर सपा सरकार को घेरा.
  • 2014 सहारनपुर दंगे और 2014 बदायूं कांड को लेकर भी सवाल उठाए. जवाहर बाग कांड 2016, बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप, पत्रकार जगेन्द्र सिंह हत्याकांड 2015, IAS दुर्गा शक्ति नागपाल निलंबन 2013 जैसे मामलों का भी ब्यौरा दिया.

परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर वार

पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के पास करीब 50 विभाग थे. सपा की जीती पांच लोकसभा सीटों पर परिवार के सदस्य ही हैं. 2016 में अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच पारिवारिक सत्ता संघर्ष को भी याद दिलाया.

इसके अलावा गोमती रिवरफ्रंट घोटाला, यादव सिंह मामला, JPNIC में अनियमितता, मुफ्त लैपटॉप योजना में गड़बड़ी, बेरोजगारी भत्ते के प्रचार पर बेतहाशा खर्च, गन्ना किसानों का मुद्दा, कैराना पलायन, UPPSC अध्यक्ष नियुक्ति, यश भारती पुरस्कारों में भाई-भतीजावाद, 72,825 शिक्षक भर्ती, UPPCS पेपर लीक और जल निगम भर्ती घोटाले का भी जिक्र किया.

यह भी पढ़ेंः क्या है सपा के 30 के जवाब में कांग्रेस का 185 वाला ऑफर, कैसे साथ आएंगे 'यूपी के लड़के'?

ये वीडियो भी देखें- यूपी चुनाव: 'समाजवाद पर दाग लगाया...' स्वामी प्रसाद का अखिलेश यादव पर निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Chaudhary, Samajwadi Party, Pankaj Chaudhary BJP UP, BJP, UP Politics 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com