विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण, पेंशनरों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

गौतमबुद्धनगर की डीएम मेधा रूपम ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां की सुविधाओं का जायजा लिया.

डीएम मेधा रूपम ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण, पेंशनरों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
जिला कोषागर का निरीक्षण करतीं डीएम मेधा रूपम
नोएडा:

गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज जिला कोषागार का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान पेंशनरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा पेंशन संबंधी कार्यों की जानकारी हासिल की. वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने डीएम को इस कार्यालय की कार्यप्रणाली और पेंशनरों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. 

जिलाधिकारी ने पेंशनर हेल्प डेस्क एवं पेंशनर लाउंज का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया. उन्होंने पेंशनर्स सहायता पटल में एसी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पेंशन संबंधी कार्यों के निस्तारण और  पेंशनरों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने पेंशनरों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. 

इसके बाद जिलाधिकारी रूपम ने ने कोषागार के डबल लॉक का अवलोकन कर उसकी सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी ली. साथ ही महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव की स्थिति देखी तथा विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

जिलाधिकारी ने कोषागार परिसर में सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों, अग्नि सुरक्षा, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा.  डीएम की निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DM Medha Rupam, Noida News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com