- गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति गोली मारकर हत्या कर दी.
- आरोपी मानस ने हत्या से पहले WhatsApp स्टेटस पर लिखा कि उसे पत्नी ने धोखा दिया है.
- आरोपी ने अपनी पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद खुद की भी हत्या कर ली.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को गोमतीनगर इलाके में दिन-दहाड़े एक महिला बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका दिव्या मिश्रा (37) ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर का करती थीं. दिव्या को उनके पति मानस ने गोली मारी है. आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, इसके बाद अपनी अविवाहित बहन तूलिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मानस भी एक बैंक कर्मचारी था और एसबीआई में काम करता था.
Whatsapp स्टेटस में कुबूलनामा!
हत्याकांड का आरोपी और मृतका दिव्या के पति मानस ने हत्याकांड से पहले व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया. व्हाट्सएप पर उसने हत्याकांड का कुबूलनामा लिखा है. उसने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा, "आज मैंने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. उसने मुझे चीट किया. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को मारना है. उसकी (दिव्या) की बहन प्रज्ञा और भरत को कब कुछ पता है."

मृतका की बहन का सोशल मीडिया पोस्ट
हत्याकांड में मारी जाने वाली दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर करके इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है. लोहिया (अस्पताल) में है, ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे."

ये भी पढ़ें: लखनऊ मर्डर केस: ICICI की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को गोली मार पति ने भी जान दी
पुलिस ने क्या कहा?
DCP-ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पुलिस को गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी. घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पति ने ही उसे गोली मारी थी. इसके कुछ ही देर बाद, पुलिस को एक ऐसे शख्स के बारे में जानकारी मिली, जिसने अपनी बहन की हत्या कर दी थी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी."
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "घटना की पुष्टि हुई कि यह वही शख्स, मानस था, जिसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या की थी. उसके फोन पर लगा एक WhatsApp स्टेटस इस घटना की वजह बताता है. उस शख्स के घर से तीन हथियार बरामद किए गए हैं."
#WATCH | Lucknow | Dr. Diksha Sharma, DCP-East, says, "The police had received information of a woman being shot at in Gomti Nagar PS area today. On reaching the incident spot, the police were told that the woman's husband shot her. Soon after, the police received information… https://t.co/UrdIkemBma pic.twitter.com/zR7gtoLNLR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2026
'घात लगाकर बैठा था पति...'
वारदात के बाद पुलिस ने बताया कि महिला अपने क्लाइंट से मिलकर आ रहा थी. महिला जैसे ही कार से जैसे उतरी पहले से घात लगाकर बैठे पति ने दिव्या मिश्रा के सिर में सटाकर गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद था. विवाद क्यों हुआ और क्या था इसके बारे में पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा आलमबाग के स्नेहनगर क्षेत्र की रहने वाली थीं और गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे उनके पति मानस वाजपेयी ने उन्हें फोन किया और बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया. दिव्या जैसे ही बैंक परिसर के बाहर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद मानस ने उनसे कुछ देर तक बातचीत की और फिर गोली चला दी.
ये भी पढ़ें: घात लगाकर बैठा था पति... कार से उतरते ही मार दी गोली, लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड में क्या-क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं