विज्ञापन

योगी बोले- कमल का फूल सबकुछ, मैं भी उसी पर चुनाव लड़ूंगा, केशव मौर्य ने बताया था CM फेस

हमारा मुख्यमंत्री चेहरा कमल का फूल है... यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान पर अब सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी ने कहा कि कमल का फूल ही हमारे लिए सबकुछ है.

योगी बोले- कमल का फूल सबकुछ, मैं भी उसी पर चुनाव लड़ूंगा, केशव मौर्य ने बताया था CM फेस
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ.
NDTV
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जालौन में कहा कि कमल का फूल ही भाजपा का मुख्यमंत्री का चेहरा है.
  • योगी आदित्यनाथ ने केशव प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमल का फूल हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे भी कमल के फूल पर चुनाव लड़ेंगे.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान की बड़ी चर्चा रही. जालौन पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम फेस से जुड़े सवाल पर कहा था कि कमल का फूल ही हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा है. केशव प्रसाद ने सीएम फेस के रूप में योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया. इसे लेकर चर्चाएं तेज हुई. अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जवाब भी सामने आया है. 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कमल का फूल हमारे लिए सबकुछ है. केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा कि कमल के फूल पर ही हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना है. मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ूगा.

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कौन हैं और कौन नहीं? यह सर्व ज्ञात और सर्वविख्यात है. योगी ने अपने इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा किया. इस वीडियो के कैप्शन में सीएम ने लिखा- कमल का फूल हमारे लिए सबकुछ है...

डिप्टी सीएम के बयान के बाद तेज हुई थी चर्चा

उल्लेखनीय हो कि जालौन में केशव प्रसाद मौर्य ने कमल के फूल को सीएम फेस बताया था. जिसके बाद उनके इस बयान पर खूब चर्चा हुई. बुधवार को डिप्टी सीएम ने फिर से इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमल का फूल ही सबकुछ है. उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री हैं. कमल का फूल खिलेगा तभी भाजपा सत्ता में रहेगी. भाजपा में चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया है. 



यह भी पढ़ें - 'कमल का फूल ही होगा सीएम चेहरा', UP चुनाव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2027, UP Assembly Election 2027 BJP Strategy, Keshav Prasad Maurya, UP Cm Yogi Adityanath, Yogi Adityanath News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com