आरजेडी वाली गलती यूपी में नहीं दोहराना चाहते हैं अखिलेश, कांग्रेस को क्या संदेश
यूपी चुनाव के लिए एसपी-कांग्रेस गठबंधन पर बातचीत के बीच अखिलेश यादव ने लंबा पोस्ट लिखा. उन्होंने कांग्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि सीट बंटवारा नहीं, सीट समायोजन होगा. बात सीट की नहीं, जीत की है.
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है. एसपी ने अब तक गठबंधन के सिलसिले में कांग्रेस को 26 सीट ऑफर की हैं. इसके साथ ही, गठबंधन पर बातचीत फाइनल स्टेज पर पहुंचने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने यूपी की पांच विधानसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान भी कर दिया है. इनमें सहारनपुर जिले की दो सीटें सहारनपुर देहात और बेहट भी शामिल हैं. इन सबके बीच बिहार चुनाव के दौरान आरजेडी और कांग्रेस के बीच हुआ सीट बंटवारा याद आता है. ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि अखिलेश यादव कांग्रेस को क्या मैसेज देना चाहते हैं? क्या बिहार चुनाव के चुनाव के बाद आए नतीजों को देखते हुए अखिलेश यादव फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं?
यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने तो खुलकर तल्ख लहजे में एसपी पर निशाना साधा. इमरान मसूद ने तो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि अगर आप इस तरह से काम कर रहे हैं, तो फिर गठबंधन कहां है? मुझे तो कुछ समझ नहीं आ रहा. यहां आप कुछ और कहते हैं और वहां कुछ और ही हो जाता है."
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का लंबा पोस्ट...
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बातचीत और समाजवादी पार्टी की तरफ से पांच उम्मीदवारों के ऐलान के बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया. उन्होंने आगामी यूपी चुनाव को एक ऐतिहासिक मौका बताया है. और कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों.
यानी अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में कांग्रेस को कह दिया है कि उतनी ही सीटों की मांग की जानी चाहिए, जितनी पर आपको जीत हासिल हो सके. वो सीटें नहीं मांगिए, जहां पर आपका आधार मजबूत नहीं है. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों- रामपुर खास और महराजगंज पर जीत मिली थी.
फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं अखिलेश यादव!
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को आरजेडी ने 61 सीटें दी थी लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली थी. ऐसा लगता है कि अखिलेश यादव बिहार चुनाव से सीख लेते हुए उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारा करना चाहते हैं. उन्होंने इस बात इशारा अपनी एक्स पोस्ट में भी किया है. अखिलेश ने कहा, "आपकी टीम की तरफ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें. फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजीशन में है. हो सकता है कि हम अपने आंकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतने वाली सीटों के बारे में भी बताएं, जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है."
अखिलेश यादव ने कहा, "हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफर होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था- बात सीट की नहीं, जीत की है."
'INDIA' से ज्यादा 'PDA' पर जोर...
अखिलेश यादव की पोस्ट में एक बात और देखने को मिली है कि वे समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' नैरेटिव को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं. उन्होंने इंडिया ब्लॉक का नाम लिया लेकिन ऐसा लगता है कि वो पीडीए को ज्यादा प्राथमिकता देना चाहते हैं. अखिलेश सोशल मीडिया पोस्ट में लिखते हैं, "हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन' के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देने वाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी' के रूप में प्रस्तुत करें."
अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के परिणामों का भी जिक्र किया और इस दौरान भी पीडीए पर जोर दिया. जबकि लोकसभा का चुनाव इंडिया ब्लॉक के बैनर तले लड़ा गया था. अखिलेश यादव कहते हैं, "जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए' के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी, अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे."
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं। हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन' की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी। अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है। हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन' के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी' के रूप में प्रस्तुत करें। जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए' के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित' भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा' और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा। सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन' कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था : बात सीट की नहीं, जीत की है। आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा। इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है। देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज' आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण' पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 24, 2026
उन्होंने आगे यह भी कहा कि हर शहर, मोहल्ले, गली और गांव तक ये बात पहुंच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है. इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित' भाजपा के खिलाफ लामबंद हो गए हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा' और पीडीए ही परिवर्तन लाएगा.
यह भी पढ़ें | 'कांग्रेस को तैयारी और तेवर दोनों दिखाना चाहते हैं'.. SP की पहली लिस्ट जारी होने की इनसाइड स्टोरी
यह भी पढ़ें | सपा की पहली लिस्ट से सुलगी 'सीट शेयरिंग' की रार, इमरान मसूद की तल्खी के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे दोनों दल
-
अरुणाचल में LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन की कोर कमांडर लेवल वार्ता, सर्दियों से पहले टकराव रोकने पर जोर
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर तनाव के बीच भारत और चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की दूसरे दौर की वार्ता हुई. वाचा-दमाई में हुई मीटिंग में गश्त के दौरान टकराव रोकने और बातचीत के रास्ते खुले रखने पर चर्चा की गई.
-
200 करोड़ की शादी ने कैसे 90,000 करोड़ के 'महादेव बेटिंग साम्राज्य' का किया भंडाफोड़?
सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के बाद अब जांच एजेंसियों के सामने उससे पूछताछ करने का बड़ा मौका है. ईडी की शिकायत में उसे मुख्य प्रमोटर और लाभार्थी बताया गया है. सीबीआई के दो मामलों में भी वह आरोपी है.
-
मौसम की करवट या कयामत नजदीक? मक्का में बारिश से क्यों दुनिया हैरान, चर्चा में 4 हजार साल पुरानी कहानी
करीब 4000 साल पहले रेगिस्तानी इलाके मक्का में ज़मज़म फूटा था. अब वहां बारिश और फ्लैश फ्लड बढ़ रहे हैं. पिछले 38 साल के डेटा में बारिश 35.37 मिलीमीटर प्रति दशक बढ़ी है.
-
'कोविड की तरह ही दिल्ली प्रदूषण...', WHO की पूर्व साइंटिस्ट की चेतावनी, वक्त से पहले मौत और प्रीमेच्योर बर्थ का खतरा
WHO की पूर्व चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने दिल्ली के वायु प्रदूषण को COVID जैसी पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी बताया है. उन्होंने कहा कि PM2.5 की मात्रा गर्भ से ही बच्चे को नुकसान पहुंचाता है.
-
जासूसी के खेल में अमेरिका को चीन ने दे दी पटखनी, एनवीडिया कांड से ट्रंप सरकार में खलबली
हाल के इतिहास के सबसे चर्चित अमेरिकी कारोबारियों में से एक का चीन के साथ जुड़ाव, कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के दोनों दलों के लिए चिंता का विषय हो सकता है. प्रशासन के भीतर से मिल रही जानकारी से पता चलता है कि व्हाइट हाउस में या उसके आसपास कोई व्यक्ति इससे खुश नहीं हैं.
-
अमेरिका मिडटर्म चुनाव 2026: अपने 'गढ़' भी हार गई ट्रंप की पार्टी, समझिए आखिर कैसे हुआ ये?
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
-
अब ड्रोन ही तय करेंगे कौन बचेगा और कौन नहीं, 5 साल का भी वक्त नहीं; NDTV वर्ल्ड समिट में CIA के पूर्व डायरेक्टर
NDTV वर्ल्ड समिट में CIA के पूर्व निदेशक जनरल डेविड पेट्रियस ने बताया कि अगले 5 साल में ड्रोन वॉरफेयर युद्ध का तरीका पूरी तरह बदल देगा. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन हाई-टेक ड्रोन युद्ध सबसे बड़े बदलाव का उदाहरण है.
-
'मुझे पीटा और कहा- इसके अंदर से सारी क्रांति निकालो', छात्रसंघ बहाली के लिए अनशन के बीच जामिया ने बनाई कमेटी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 12 अक्टूबर से स्टूडेंट यूनियन बहाली के लिए हंगर स्ट्राइक चल रही है. छात्र जासिम ख़ां ने प्रॉक्टर टीम पर लात मारने और घसीटने का आरोप लगाया. प्रशासन ने कई छात्रों के ख़िलाफ़ एक्शन भी लिया है.
-
Opinion: भारत को बार बार इतने हल्के में क्यों ले रहा है अमेरिका, 'ब्रेकअप' आसान होगा या नहीं?
क्या अमेरिका में लोकल टैलेंट पूरी तरह से भारतीय टैलेंट की जगह ले सकता है? US भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने में सबसे आगे क्यों है.
-
12 दिन से भूख हड़ताल पर JNU छात्र; जेंडर न्यूट्रल वॉशरूम, ट्रांसजेंडर्स के लिए हॉस्टल सहित NTA से दूरी भी है डिमांड लिस्ट में
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. 3 अक्टूबर से JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा सहित 17 स्टूडेंट्स 'साबरमती टी पॉइंट' पर कई मांगों के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं.