- बाइक सवार युवक की मौत का लाइव वीडियो
- रोड पर बंधी रस्सी गर्दन में फंसे ने गिरा बाइक सवार युवक
- बिना ड्राइवर दौड़ती चली गई बाइक
ललितपुर: यूपी के ललितपुर में बाइक चालक की मौत का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. ये मौत बाइक चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खुलेआम पेड़ों का अवैध कटान कर रहे माफियाओं की दबंगई और लापरवाही के कारण हुई है. सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रमेश बाइक पर सवार होकर ललितपुर से अपने घर जा रहे थे. गांव के पास ही बीच रस्ते में बंधी एक रस्सी उनकी गर्दन में फंस गई. रस्सी में गर्दन फंसते ही रमेश जमीन पर गिर पड़े और बाइक बिना चालक के ही सड़क पर सैकड़ों फीट तक दौड़ती चली गई. हादसे के बाद रस्सी बांधे सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रैक्टर चालक फरार हो गए. वहीं, रमेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पूरी घटना का वीडियो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
पेड़ों के अवैध कटान के काम के चक्कर में गई युवक की जान
इस मामले में रमेश की पत्नी राजो अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दी है. उन्होंने कहा कि गांव के ही आधा दर्जन लोग पेड़ों का अवैध कटान का काम करते हैं. ये लो सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर पेड़ों को खींच रहे थे, जिसकी वजह से रमेश की गर्दन सड़क पर बंधी रस्सी में फंस गई और उसकी मौत हो गई. मृतक के भतीजे करन ने बताया कि गांव के ही रहने वाले गजराज और आशीष सहित आधा दर्जन लोग सड़क के दोनों ओर ट्रेक्टर में रस्सी बांध कर पेड़ो को खींच रहे थे. इसी दौरान बाइक से अपने घर आते समय उनके चाचा की गर्दन सड़क पर ट्रैक्टरों से बंधी रस्सी में फंस गई, जिससे उनकी मौत हो गई.
यूपी के ललितपुर में बाइक चालक की मौत का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित राजो ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम दैलवारा में नवोदय विद्यालय के पास सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर में रस्सी बांध कर लकड़ी का उठान किया जा रहा था, जिससे उसके… pic.twitter.com/RJTJ8SfldM
— NDTV India (@ndtvindia) August 18, 2026
पुलिस ने शुरू की जांच
सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित राजो ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम दैलवारा में नवोदय विद्यालय के पास सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर में रस्सी बांध कर लकड़ी का उठान किया जा रहा था, जिससे उसके पति रमेश की गर्दन फंस गई और बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई. तहरीर के आधार पर पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं