विज्ञापन

VIDEO: नोएडा में चलती कैब बनी आग का गोला, तेज धमाके से टूटा शीशा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेक‍िन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. 

VIDEO: नोएडा में चलती कैब बनी आग का गोला, तेज धमाके से टूटा शीशा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
  • कैब में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
  • आग के दौरान कार का शीशा तेज धमाके साथ टूटा
  • आग की वजह से पूरी तरह जली कार

नोएडा के सेक्टर 97 के पास चलती कैब में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले ल‍िया और कार आग का गोला बन गई. बताया जा रहा है क‍ि ड्राइवर ने समय रहते कैब से बाहर न‍िकलकर अपनी जान बचाई. कार में आग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना म‍िलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेक‍िन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. 

कैब में आग लगने का वीड‍ियो भी सामने आया है. इस वीड‍ियो में देखा जा सकता है कैसे आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले ल‍िया. इस दौरान कार का शीशा तेज धमाके के साथ टूट जाता है. पीछे से वाहनों के हॉर्न और लोगों की आवाजें सुनी जा सकती हैं. वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर भी वायरल हो रहा है. 

गुरुग्राम में भी कार में लगी थी आग

एक द‍िन पहले बीते शन‍िवार की रात गुरुग्राम में कटारिया चौक के पास एक कार में आग लग गई थी. गनीमत रही क‍ि ड्राइवर समय रहते कार से कूद गया और उसकी जान बच गई. बताया गया क‍ि कार में सीएनजी लगी थी. कार में आग की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी. जाम की स्थि‍त‍ि बन गई थी. मौके पर पहुंचे फायर ब्रि‍गेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. 

यह भी पढ़ें-  नोएडा में हत्या और बिहार से गिरफ्तारी... पांच लीटर शराब ने कैसे पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Car Fire Accident, Car Fire Video, Delhi NCR NEWS, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com