ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी मॉल स्थित KFC में डीप-फ्राइड चिकन के अंदर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चिकन में कीड़ा साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद KFC जैसे बड़े ब्रांड के खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
वायरल वीडियो के अनुसार, एक ग्राहक ने गौर सिटी मॉल में स्थित KFC आउटलेट से डीप-फ्राइड चिकन ऑर्डर किया था. चिकन खाते समय ग्राहक को उसके अंदर कीड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद ग्राहक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस वीडियो को लोगों ने जमकर शेयर किया, जिसके बाद वह वायरल हो गया.

ग्राहक ने वीडियो बनाकर वायरल किया.
एक्शन में आए अफसर, जांच की शूरू
वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में आया. विभाग की टीम ने KFC आउटलेट पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि डीप-फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद टीम ने संबंधित स्टोर पर पहुंचकर जांच की है. बताया जा रहा है कि टीम ने आउटलेट से चिकन समेत अन्य खाने के आइटम के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा.
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
सर्वेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. हमारी टीम KFC आउटलेट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, हाइजीन और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
FSSAI का बड़ा एक्शन: नेस्ले, कोका-कोला और KFC समेत कई कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं