विज्ञापन

धोनी रोज एक बाइक निकालें तो कितने दिन चलेगा कलेक्शन? खुद माही ने खोला अपने गैराज का राज

महेंद्र सिंह धोनी के बाइक कलेक्शन की चर्चा अक्सर होती रहती है, लेकिन अब खुद धोनी ने बताया है कि उनके पास कितनी बाइक हैं और इनमें से कितनी फिलहाल चलने की स्थिति में हैं.

धोनी रोज एक बाइक निकालें तो कितने दिन चलेगा कलेक्शन? खुद माही ने खोला अपने गैराज का राज
महेंद्र सिंह धोनी का बाइक कलेक्शन
X (formerly Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ-साथ बाइक के भी बड़े शौकीन हैं. उनके बाइक कलेक्शन की चर्चा अक्सर होती रहती है, लेकिन अब खुद धोनी ने बताया है कि उनके पास कितनी बाइक हैं और इनमें से कितनी फिलहाल चलने की स्थिति में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में धोनी ने अपने बाइक कलेक्शन को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है.

जब 'माही' से पूछा गया कि अगर वह रोज एक बाइक निकालकर चलाएं तो कितने महीने बाद उन्हें अपनी बाइक रिपीट करनी पड़ेगी, तो उन्होंने कहा, 'बाइक तो बहुत हैं, लेकिन सब रनिंग कंडीशन में नहीं हैं.' धोनी ने बताया कि उनके पास 100 से ज्यादा बाइक हैं. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उन्हें बाइक राइडिंग का मौका मिला और इस समय उनके पास करीब 35 बाइक रनिंग कंडीशन में हैं.

Insta/Dhoni

Insta/Dhoni

धोनी के पास 100 से ज्यादा बाइकों का कलेक्शन

एमएस धोनी के पास 100 से ज्यादा विंटेज और सुपर मोटरसाइकिलों का शानदार कलेक्शन है. धोनी के बाइक कलेक्शन में यामाहा RX135 भी शामिल है. इसे उनकी पहली मोटरसाइकिल बताया जाता है, जिसे उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में खरीदा था. यही वजह है कि इस बाइक का उनके कलेक्शन में खास महत्व है. इसके अलावा धोनी के गैराज में कई शानदार सुपरबाइक भी मौजूद हैं. इनमें कावासाकी निंजा H2 भी शामिल है. यह उनके कलेक्शन की महंगी और दमदार सुपरबाइकों में शामिल है.

Dhoni/ Insta

Dhoni/ Insta

गिने-चुने मालिकों में धोनी का नाम

धोनी के कलेक्शन में कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट जैसी बेहद दुर्लभ बाइक भी है. यह एक कस्टम-बिल्ट मोटरसाइकिल है और दक्षिण एशिया में इसके गिने-चुने मालिकों में धोनी का नाम शामिल है. विंटेज बाइकों की बात करें तो यामाहा RD350 भी धोनी के खास कलेक्शन में शामिल है. यह बाइक अपने दौर में काफी लोकप्रिय रही है और आज विंटेज बाइक पसंद करने वालों के बीच इसकी अलग पहचान है.

धोनी के गैराज में सिर्फ विंटेज बाइक ही नहीं, बल्कि कई मशहूर सुपरबाइक भी बताई जाती हैं. उनके कलेक्शन में हार्ले डेविडसन फैट बॉय, डुकाटी 1098, कावासाकी निंजा ZX-14R और सुजुकी हायाबुसा जैसी बाइकों के नाम भी शामिल हैं. धोनी का बाइक प्रेम सिर्फ राइडिंग तक सीमित नहीं है. उन्हें बाइकों और उनके पार्ट्स की अच्छी समझ भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी बाइकों के पार्ट्स खुद खोलने और उनके रखरखाव से जुड़े काम करने में भी दिलचस्पी रखते हैं.

ये भी पढ़ें-  वेस्टइंडीज को चुनौती देने से पहले रोहित-विराट का खास जेस्चर, फैंस कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Mahendra Singh Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com