विज्ञापन

'UP में पहले कट्टा उद्योग था, चेन छीनना हुनर...' अमित शाह का इंटरनेशनल ट्रेड शो में सपा-बसपा पर हमला

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 के शुभारंभ पर गृह मंत्री अमित शाह ने सपा और बसपा पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा क‍ि प‍िछली सरकारों में उत्तर प्रदेश में कट्टा उद्योग था और चेन छीनना हुनर. लेकिन अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है.  

'UP में पहले कट्टा उद्योग था, चेन छीनना हुनर...' अमित शाह का इंटरनेशनल ट्रेड शो में सपा-बसपा पर हमला
ग्रेटर नोएडा में 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो.

उत्तर प्रदेश सरकार का 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' ग्रेटर नोएडा में चल रहा है, जहां 90 देशों के 600 से ज्यादा खरीदार पहुंचे हैं. 25 से 29 सितंबर तक चलने वाली इस शो में 5 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है. शुक्रवार को इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया. इस दौरान उन्‍होंने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला. शाह ने कहा- सपा और बसपा की सरकारों में उत्तर प्रदेश में 'कट्टा बनाना' एक उद्योग था, सरेराह चेन छीन लेना एक हुनर माना जाता था, लेकिन अब यहां पाकिस्तान की नींद हराम करने वाली 'ब्रह्मोस मिसाइल' (BrahMos Missile) बन रही है. 

अमित शाह ने कहा- 25 सितंबर मणिकांचन योग है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी है. दीनदयाल जी ने मुक्त व्यापार आर्थिक नीति का विचार रखा था. 25 सितंबर को ही 12 साल पहले 'मेक इन इंडिया' मिशन की घोषणा की गई थी. 12 साल में 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत भारत में कई बड़ी कंपनियों की नींव पड़ी. 
इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया.

इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया.

अब दिल्‍ली नहीं, कहीं भी बैठक हो सकती है- शाह 

उन्‍होंने कहा- एक समय लखनऊ में खराब कानून-व्यवस्था की वजह से निवेशकों की बैठक दिल्ली में करानी पड़ती थी. अब परिवर्तन देखिए, निवेशकों की बैठक कहीं भी हो सकती है. यह सब उत्तर प्रदेश में आए बड़े बदलाव के कारण ही संभव हुआ है. शाह ने कहा- वक्रदृष्टि रखने वाले लोग भारत के जीडीपी आंकड़ों को झुठा बता रहे हैं, जबकि मूडीज ने इसे बढ़ाकर 6 से 7 फीसदी कर दिया है. भारत ने अपनी 7.1 की विकास दर को बनाए रखा है. दुनिया भर में जारी उथल-पुथल के बीच भी भारत ने विकास दर मजबूती से कायम रहा है. 

पीएम मोदी के समझौतों का लाभ उठा रहा उत्तर प्रदेश- योगी 

इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि अमित शाह जी 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' के प्रेरणास्रोत हैं. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के तमाम बड़े देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreements) किए हैं. उत्तर प्रदेश उन समझौतों का लाभ उठाकर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में आमंत्रित करने और वैश्विक निर्यात करने का सबसे सुलभ रास्ता दे रहा है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार 90 देशों के 600 से अधिक बायर्स हिस्सा बनेंगे. पिछले साल 72 देशों के 550 बायर्स ट्रेड शो का हिस्सा लिया था.  

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ; अमित शाह बोले- योगी सरकार ने खत्म किया माफिया राज, इसलिए बढ़ा निवेश

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए फ्री शटल, GIP मॉल-बॉटेनिकल गार्डन समेत ये रूट, नोट कर लें टाइम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Investment, UP International Trade Show 2026, Amit Shah News Today, Greater Noida News, Greater Noida News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com