विज्ञापन

FSSAI का बड़ा एक्शन: नेस्ले, कोका-कोला और KFC समेत कई कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी

फूड रेगुलेटर FSSAI की जांच में नेस्ले, कोका-कोला, रेड बुल, अमेजन, केएफसी और डोमिनोज़ जैसी बड़ी कंपनियां लपेटे में आई हैं. डोमिनोज के 5 लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं और ई-कॉमर्स वेयरहाउस पर भी गाज गिरी है.

FSSAI का बड़ा एक्शन: नेस्ले, कोका-कोला और KFC समेत कई कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी
FSSAI की जांच में लपेटे में आईं 13 दिग्गज कंपनियां.

खाने-पीने की चीजों को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली कंपनियों पर फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबलिंग नियमों का पालन न करने के मामलों में FSSAI ने हाल के महीनों में 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सीको, कोका-कोला, रेड बुल जैसी कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

दरअसल, इस पूरे मामले की  शुरूआत महाराष्ट्र से हुई है, जहां फूड सेफ्टी कमिश्नर तुकाराम मुंढे के कड़े एक्शन के बाद FDA की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की.

नियमों के उल्लंघन को लेकर गिरी गाज

बीते दिन यानी  शनिवार को FSSAI ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे एक के बाद एक कंपनियों को खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.फूड रेगुलेटर ने बताया कि उसने कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के खिलाफ नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की है. कंपनियों पर मिसलीडिंग एडवरटाइजमेंट, फॉल्स क्लेम्स और लेबलिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों में नोटिस भेजे गए हैं.

इन बड़ी कंपनियों को भेजे गए नोटिस

FSSAI ने देश की दिग्गज FMCG और बेवरेज कंपनियों पर चौतरफा शिकंजा कस दिया है.इनमें नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला, मोंडेलेज, फेररो, डैनोन, रेड बुल, मॉन्स्टर एनर्जी और हेल एनर्जी जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा एबॉट इंडिया और केनव्यू जैसी न्यूट्रिशन कंपनियों के साथ-साथ डिआजियो और पेर्नोड रिकार्ड जैसी शराब बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों को भी नियमों की अनदेखी पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

रेगुलेटर ने खासतौर पर एनर्जी ड्रिंक्स और अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की है. FSSAI का कहना है कि नियमों के उल्लंघन के कारण कई कंपनियों के प्रोडक्ट्स जब्त भी किए गए हैं.

Amazon-Flipkart पर भी कसा शिकंजा

फूड कंपनियों के साथ-साथ FSSAI ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) को भी 12 नोटिस भेजे हैं. इसके अलावा, FSSAI ने अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया है.

KFC, McDonald's और Domino's को भी नोटिस

इतना ही नहीं FSSAI ने रेस्टोरेंट और फूड सर्विस सेक्टर पर भी  सख्ती दिखाई है. KFC,मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे बड़े फूड सर्विस ब्रांड्स को मिलाकर 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं.

FSSAI ने Domino's को  एक दो नहीं बल्कि पांच लाइसेंस सस्पेंड किए हैं. वहीं, पिछले साल कई फाइव स्टार होटलों को भी नोटिस जारी किए गए थे.

आगे भी जारी रहेगा एक्शन

FSSAI ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने अपनी गलतियों को सुधारने में जुटी  हैं.  इस एक्शन से साफ है कि अब फूड प्रोडक्ट्स पर किए जाने वाले दावों और उनके लेबल को लेकर FSSAI ज्यादा सख्त हो गया है. ऐसे में अगर कंपनियां  ग्राहकों को गुमराह करने वाले दावे करती हैं या जरूरी जानकारी सही तरीके से नहीं देती हैं, तो उन पर कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FSSAI Action, FSSAI Action On Alcohol Brands, FSSAI Crackdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com