विज्ञापन

2,500 जवान तैनात, 88 देशों की भागीदारी, 4 लेयर में सुरक्षा; 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

इस बार ट्रेड शो में 600 से अधिक इंटरनेशनल बायर्स के शामिल होने की उम्मीद है. आयोजन में 88 देशों की भागीदारी रहेगी, जबकि 2,400 प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं .

2,500 जवान तैनात, 88 देशों की भागीदारी, 4 लेयर में सुरक्षा; 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आगाज होने जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आगाज होने जा रहा है. यह आयोजन 29 सितंबर तक चलेगा. प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजनों में शामिल इस शो में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाएं और पारंपरिक उत्पादों की झलक एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगी. ट्रेड शो के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रशासन ने वीवीआईपी आगमन को देखते हुए विशेष तैयारियां की हैं.

ओडीओपी से लेकर निवेश तक का प्रदर्शन

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक परियोजनाओं और नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जाएगा. आयोजन का उद्देश्य प्रदेश को वैश्विक व्यापार और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है.

600 से अधिक विदेशी खरीदार होंगे शामिल

इस बार ट्रेड शो में 600 से अधिक इंटरनेशनल बायर्स के शामिल होने की उम्मीद है. आयोजन में 88 देशों की भागीदारी रहेगी, जबकि 2,400 प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे. इससे प्रदेश के उद्योगों, निर्यातकों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

छह देशों को बनाया गया पार्टनर कंट्री

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूस, सिंगापुर और बेलारूस को पार्टनर कंट्री बनाया गया है. इन देशों की भागीदारी से व्यापार, तकनीक और निवेश के क्षेत्र में नए अवसर खुलने की उम्मीद है. कार्यक्रम को लेकर कारोबारी जगत में उत्साह देखा जा रहा है. अब तक एक लाख से अधिक बी2बी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. इससे स्पष्ट है कि देश और विदेश के कारोबारियों के बीच इस आयोजन को लेकर खास रुचि है.

अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया.

अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया.

चार स्तरीय सुरक्षा में रहेगा पूरा परिसर

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूरे आयोजन स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. सुरक्षा ड्यूटी के लिए 2,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है.
आयोजन स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. एक विशेष कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है, जहां से अधिकारी पूरे परिसर और गतिविधियों पर नजर रखेंगे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं.

पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान

आगंतुकों की सुविधा के लिए 20 से अधिक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. एक्सपो मार्ट के आसपास भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने लोगों से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है. विशेष रूप से युवाओं, छात्रों और स्टार्टअप से जुड़े लोगों के लिए यहां सीखने और नए अवसर तलाशने का बेहतरीन मौका होगा.

यह भी पढ़ें- इस सिंगर ने गाए 40,000 से ज्यादा गाने, पर्दे पर बने सलमान खान की आवाज, जीते 6 नेशनल और 3 पद्म अवॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP International Trade Show, Greater Noida,  up Government News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com