- उत्तर प्रदेश के कानपुर का मामला
- नारायण सिंह भदौरिया गिरफ्तार
- बीजेपी ने भदौरिया को पार्टी से हटाया
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर शहर के बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. भदौरिया पर एक वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के बाद उसे कथित तौर पर भागने में मदद करने का आरोप है. पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इस बात की पुष्टि की थी कि भदौरिया का नाम FIR में शामिल है. वीडियो में बीजेपी नेता की उस जगह पर मौजूदगी की पुष्टि हुई थी, जहां से वांटेड क्रिमिनल मनोज सिंह भागा था. मनोज पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं, इसमें हत्या, जबरन वसूली और रेप जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.
पुलिस ने मनोज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. नारायण सिंह भदौरिया कानपुर के बीजेपी नेता हैं और शहर के पार्टी संगठन में भी पद संभाल रहे हैं. केस दर्ज होने के बाद पुलिस भदौरिया और उनके साथियों की तलाश में दबिश दे रही थी. आज (शुक्रवार) उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बीजेपी ने भदौरिया को पार्टी से हटा दिया है. साथ ही पार्टी नेताओं ने उनपर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपराधी को भागने में मदद करने के आरोप में कानपुर के बीजेपी लीडर पर पुलिस केस
बताते चलें कि घटना बीते बुधवार की है. दोपहर को कानपुर के नौबस्ता इलाके में यूपी पुलिस की एक टीम ने मनोज सिंह को एक गेस्ट हाउस के पान शॉप से बाहर से गिरफ्तार किया था. गेस्ट हाउस में बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया की बर्थडे पार्टी आयोजित हो रही थी.
बताया जाता है कि मनोज सिंह भी समारोह का हिस्सा था. लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पुलिस अधिकारियों को सादे कपड़ों में देखा जा सकता है. यूनिफार्म में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा मनोज को पुलिस जीप में ले जाया जा रहा है, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग, पुलिस वालों के साथ बहस करते और उन्हें धक्का देते नजर आ रहे हैं.
VIDEO: यूपी : कानपुर के बीजेपी नेता पर हिस्ट्रीशीटर को कस्टडी से भगाने का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं