विज्ञापन

घर में घुसा 8 फीट का मगरमच्छ, लोगों की सिट्टी-पिट्टी गोल, मुंह पर कपड़ा डाल पकड़ने में 3 घंटे, देखें VIDEO

शाहजहांपुर के एक घर में रात को एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया. उसे आंगन में फैला देख परिवार वालों के जैसे होश उड़ गए.करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका.

शाहजहांपुर के एक घर में रात को मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया.
  • यूपी के शाहजहांपुर जिले के अहियापुर गांव में एक घर में 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया
  • तड़के करीब 4 बजे मगरमच्छ के घर में घुसने से घरवाले और ग्रामीण बुरी तरह डर गए
  • वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को तीन घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी से बांधकर काबू किया
लखनऊ:

बारिश के मौसम में नदिया उफान होती हैं तो जलीय जीव अक्सर नदियों से बाहर निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव अहियापुर में शुक्रवार को तड़के कुछ ऐसा ही हुआ. एक 8 फीट का विशालकाय मगरमच्छ एक घर में घुसने से हड़कंप मच गया. मगरमच्छ इतना बड़ा था कि उसे देखते ही घरवालों के पसीने छूट गए.

घर में घुसा 8 फीट का मगरमच्छ

देर रात आंगन में मगरमच्छ को देख रामपाल के घर में हंगामा मच गया. डर के मारे सभी का बुरा हाल था. वहां चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए. मगरमच्छ का साइज देखते ही वहां मौजद दूसरे लोगों के भी डर गए.

घर में लगी गांव वालों की भीड़, अंधेरे में टॉर्च से रखी नजर

घटना तिलहर क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की है. घर के भीतर मगरमच्छ देख लोग घबरा गए. शोर मचाते ही गांव वाले भी घर में पहुंच गए. गनीमत ये रही कि उसने  किसी पर हमला नहीं किया. मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई. उसे पकड़ने के लिए सभी ने करीब 3 घंटे तक मशक्कत की. उसके मुंह पर कपड़ा डालकर उसे पकड़ा जा सका. 

मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर कब्जे में लिया

8 फीट का मगरमच्छ घर के भीतर था. अंधेरा होने की वजह से ग्रामीण टॉर्च से उस पर नजर रख रहे थे. इतने में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. फिर उसका रेस्क्यू शुरू किया गया. वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर अपने कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित रूप से रटा के पास गर्रा नदी में छोड़ दिया. मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

ये भी पढे़ं-भाई साब! बार‍िश के ल‍िए मगरमच्‍छ की पूजा, एक फीट दूर से चढ़ाए फूल, द‍िखाई अगरबत्ती; VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Crocodile Viral Video, Crocodile In House, Shahjahanpur News, Crocodile In Housing Colony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com