विज्ञापन

Bank Open or Close: आज बैंक बंद हैं, कल शनिवार, 3 अक्‍टूबर को खुलेंगे या नहीं? इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट 

Bank Open or Close: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बैंक बंद हैं, लेकिन 3 अक्टूबर शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं और RBI का शनिवार वाला नियम क्या है, जानिए डिटेल में.

Bank Open or Close: आज बैंक बंद हैं, कल शनिवार, 3 अक्‍टूबर को खुलेंगे या नहीं? इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट 
3 अक्‍टूबर शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद?
Source: NDTV Graphics/Canva

कैश जमा करना हो, बैंक पासबुक अपडेट करवाना हो, FD करना हो, लोन लेना हो, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो या फिर बैंक से जुड़ा और कोई काम हो... अक्‍सर लोग फुरसत वाले दिन ऐसे काम निपटाने के बारे में सोचते हैं. आज गांधी जयंती है तो बहुत से सरकारी और प्राइवेट संस्‍थानों में छुट्टी है. लोग फुरसत में  हैं, लेकिन दिक्‍कत ये है कि आज गांधी जयंती पर बैंक भी बंद हैं. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि बैंक से जुड़े काम कल निपटा लिए जाएंगे. लेकिन क्‍या शनिवार यानी 3 अक्‍टूबर को बैंक खुले हैं? 

अगर आप ये सोच रहे हैं कि कल शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं, तो आपके लिए राहत की खबर है. 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को देशभर में बैंक खुले रहेंगे. कल बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. ऐसे में कैश जमा या निकासी, पासबुक प्रिंटिंग, ड्राफ्ट और दूसरे जरूरी बैंकिंग काम शाखा जाकर निपटाए जा सकते हैं.

आज 2 अक्टूबर को क्यों बंद हैं बैंक?

आज यानी शुक्रवार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है. इस मौके पर देशभर में बैंकों में छुट्टियां होती हैं.  ये राष्ट्रीय अवकाश है और RBI के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं बंद हैं. 

कल महीने का पहला शनिवार, इसलिए खुलेंगे बैंक  

RBI के नियमों के मुताबिक बैंक महीने के सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंक के लिए सामान्य वर्किंग डे होता है. 

3 अक्टूबर 2026 महीने का पहला शनिवार है. इसलिए देशभर के सरकारी, निजी, क्षेत्रीय और सहकारी बैंक कल खुले रहेंगे.

अगर आज बैंक बंद होने के कारण आपका कोई जरूरी काम अटक गया है, तो उसे कल बैंक के ब्रांच जाकर पूरा कर सकते हैं.  

4 अक्‍टूबर को फिर बंद रहेंगे बैंक

3 अक्टूबर को बैंक खुलने के बाद अगले दिन यानी 4 अक्टूबर, रविवार को बैंक शाखाएं फिर बंद रहेंगी. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी ब्रांच से जुड़ा काम है, तो उसे शनिवार को ही निपटा लेना बेहतर रहेगा. 

यूं तो बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ता है. ATM, UPI और नेट बैंकिंग जैसी सेवाएं 24x7 उपलब्ध रहती हैं. 

हालांकि , जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, उनके लिए 3 अक्टूबर, शनिवार को सही मौका रहेगा.  

यह भी पढ़ें | HDFC Bank के नए बॉस का ऐलान, जानिए कौन हैं अनूप बागची, जो होंगे बैंक के नए MD और CEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Open Or Close, Bank Open Or Close Today, Bank Saturday Offs, Bank Holiday List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com