- ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मौत के चर्चित मामले 9 महीने बाद नया मोड़ आ गया है.
- पंचायत के जरिए निक्की के पिता भिखारी सिंह और सतवीर भाटी के परिवार के बीच समझौता हो गया है.
- दोनों परिवारों ने बच्चों के भविष्य और पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है.
Greater Noida Nikki Bhati Case settlement: ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मौत के मामले में अब शांति भरा मोड़ आया है. दहेज के लिए हत्या, गंभीर आरोप और गिरफ्तारी के करीब 9 महीने बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत की मध्यस्थता से समझौता हो गया है, जिसके तहत निक्की भाटी की बहन कंचन अपने ससुराल वापस लौटेगी और निक्की के बच्चों के नाम संपत्ति हस्तांतरित की जाएगी. पंचायत के जरिए हुई कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने बच्चों के भविष्य और पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है. सहमति के बाद निक्की का परिवार अब अपना केस भी वापस लेगा. आइए, अब विस्तार से जानते हैं क्या है सिरसा गांव का यह मामला जो लंबे वक्त तक सुर्खियों में रहा था?
सबसे पहले इस पूरे घटनाक्रम को जानिए?
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रूपवास गांव में रहने वाले भिखारी सिंह की दो बेटियों निक्की और कंचन की शादी साल 2016 में सिरसा गांव के सतवीर भाटी के दो बेटों से हुई थी. निक्की विपिन और कंचन रोहित के शादी के बंधन में बंधी थी. पिता भिखारी सिंह ने बेटियों की शादी में जमकर खर्च किया था, उन्होंने सोने-चांदी के गहने, स्कॉर्पियो कार और बुलेट मोटरसाइकिल समेत अन्य दान-दहेज देकर दोनों बेटियों को हंसी-खुशी विदा किया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

मुठभेड़ के बाद पति विपिन की हुई थी गिरफ्तारी
मायके पक्ष के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज किया और पति विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. इसके अलावा ससुर सतवीर भाटी, जेठ रोहित भाटी और निक्की की सास को भी गिरफ्तार किया गया. आइए, अब केस के करीब 9 महीने बाद घटे ताजा घटनाक्रम पर लौटते हैं.
ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा केस: समर्थ की केस डायरी देख भड़की CBI, रिकॉर्ड दुरुस्त करने खुद थाने पहुंचे SIT चीफ
कई दौर की वार्ता के बाद कैसे बनी सहमति?
इस चर्चित केस के बाद दोनों परिवार बुरी तरह बिखर गए थे. निक्की के बच्चे बिना मां के रह गए थे. दहेज हत्या के आरोप, ससुराल पक्ष की गिरफ्तार और फिर मामला कोर्ट में जाने के बाद इस विवाद को पंचायत के जरिए सुलझाने का प्रयास शुरू किए. मामले में आरोपी सतवीर भाटी और पीड़ित पक्ष भिखारी सिंह के बीच पंचायत के जरिए कई दौर की वार्ता हुई. जिसमें तय हुआ कि निक्की की बहन कंचन भाटी अपने ससुराल वापस लौटेगी. भाटी परिवार की ओर से निक्की के बच्चों के नाम संपत्ति हस्तांतरित की जाएगी. दोनों परिवारों ने यह फैसला दोनों परिवारों हितों और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया.

पंचायत के जरिए हुए फैसले पर क्या बोले निक्की के पिता?
इस फैसले के बाद आगे क्या?
पंचायत में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की शर्तें पूरी होने के बाद निक्की के पिता भिखारी सिंह की ओर से कोर्ट में एक शपथ पत्र (एफिडेविट) दाखिल किया जाए. जिसमें वे केस वापस लेने की मांग करेंगे. कोर्ट की ओर से सहमति मिलने के बाद यह केस खत्म हो जाएगा.
पूरा मामला जानने के लिए ये खबरें पढ़ें...
दहेज, अफेयर और रील्स... बहू कैसे चढ़ी हिंसा की भेंट, निक्की भाटी की मौत की पूरी इनसाइड स्टोरी
निक्की मर्डर केस: नया वीडियो, गैस सिलिंडर, दूसरी लड़की, दो कहानियां... जांच कर रही पुलिस भी हैरान!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं