विज्ञापन

नशीले इंजेक्शन, गैंगरेप, सिगरेट से दागा... NEET की तैयारी कर रही छात्रा से 16 दिन तक हुई दरिंदगी रूह कंपा देगी

NEET Student Kidnapping and Rape: रेप पीड़िता अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रही है. इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता दहशत से कांप रही है. 

नशीले इंजेक्शन, गैंगरेप, सिगरेट से दागा... NEET की तैयारी कर रही छात्रा से 16 दिन तक हुई दरिंदगी रूह कंपा देगी
महोबा में छात्रा से गैंगरेप.
  • महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को दबंगों ने अगवा कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म और यातनाएं दीं
  • पीड़िता को नशीले इंजेक्शन दिए गए और विरोध करने पर सिगरेट से जलाकर चाकू से भी हमला किया गया था
  • आरोपियों ने पीड़िता के भाई की फोटो दिखाकर धमकी देकर जबरन आरोपी से शादी कराई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई कि सुनने वालों की भी रूह कांप उठेगी. कोचिंग से घर लौटते समय दबंगों ने उसका अपहरण किया. उसके साथ गैंग रेप किया, उसे नशीले इंजेक्शन दिए. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे जलती हुई सगरेट से दागा. रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना महोबा की है. लड़की को 16 दिन तक यातनाएं झेलनी पड़ीं. 16 दिन बाद पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. 

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को 16 दिन तक बंधक बनाया

छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है. वह महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद जब उसे दबंगों के चंगुल से बरामद किया तो उसने रूह कंपाने वाली आपबीती सुनाई. शहर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि पीड़िया का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. जांच कर साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

नशीले इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव के मोहित श्रीवास ने अपने साथी अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसे 16 दिन तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा. उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया. विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए. 

आरोपी ने जबरन रचाई शादी

पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने उसके भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी के बल पर आरोपी  मोहित संग उसकी जबरन शादी करवाई. पीड़िता अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रही है. इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता दहशत से कांप रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पीड़िता से मिलने महोबा जाएंगे कांग्रेस नेता

इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी इस घटना पर नजर बनाए हुए है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़िता से फोन पर बात भी की. वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को बेहतर इलाज देने की मांग की है. साथ ही एलान किया कि कांग्रेस का एक प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीड़िता से मिलने महोबा पहुंचेगा.

फिलहाल गंभीर रूप से बीमार और डरी हुई छात्रा को पुलिस सुरक्षा में महोबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख कर रही है. अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि छात्रा की एमएलसी जांच कराई जा चुकी है. 

इनपुट- इरफान
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com