विज्ञापन

3 नहीं 403 पर नजर... यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी सपा! अखिलेश का इशारा

सपा ने सोमवार को संकेत दिए थे कि वह यूपी की 10 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा कैंडिडेट भी उतार सकती है. लेकिन अखिलेश यादव एक एक्स पोस्ट से इशारा मिल रहा है कि पार्टी तीसरा कैंडिडेट उतारने का अपना फैसला बदलने वाली है.

3 नहीं 403 पर नजर... यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी सपा! अखिलेश का इशारा
राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने पर सपा का विचार.
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी-सूत्र
  • समाजवादी पार्टी ने पहले तीसरे उम्मीदवार के नामांकन का ऐलान किया था लेकिन अब कुछ और इशारा किया है
  • अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी निगाह तीन सीटों पर नहीं बल्कि 400 पर है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प बन गया है. समाजवादी पार्टी इस चुनाव में अपने दम पर 2 सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है, इस बीच उसने कहा था कि वह तीसरा कैंडिडेट भी उतारेगी. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सपा अब तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद इस ओर इशारा किया है. अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी निगाह तीन पर नहीं बल्कि 400 पर है. इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा अपना तीसरा प्रत्याशी शायद नहीं उतारेगी.

Add image caption here

Add image caption here

तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को संकेत दिए थे कि वो उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा कैंडिडेट भी उतार सकती है. पर एसपी चीफ अखिलेश यादव एक एक्स पोस्ट से इशारा मिल रहा है कि पार्टी तीसरा कैंडिडेट उतारने का अपना फैसला बदलने वाली है. राज्यसभा नामांकन के ठीक पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अब हमारी निगाहें तीन पर नहीं 403 पर हैं. माना जा रहा है कि पार्टी अब विधानसभा चुनाव पर ही ध्यान लगाने वाली है. 

बीजेपी प्रत्याशी ने किया अखिलेश के फैसले का स्वागत

राज्यसभा के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रकाश पाल ने एनडीटीवी से बातचीत में सपा के तीसरे प्रत्याशी को ना उतारने के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने समझदारी दिखाई है. उन्होंने खुद को बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पिछड़े उनके साथ थे और आगे भी रहेंगे.

सपा ने पहले किया था  तीसरे कैंडिडेट उतारने का ऐलान

एसपी नेता रविदास मेहरोत्रा ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा कैंडिडेट उतारेगी. उन्होंने कहा कि 6 अक्तूबर को हमारे तीसरे कैंडिडेट का नामांकन होगा. उनका कहना था कि प्रस्तावक के रूप में समाजवादी पार्टी के विधायकों के नामांकन पत्र में हस्ताक्षर  कराए गए हैं. उनका कहना था कि विधानभवन में मंगलवार सुबह 11:00 बजे नामांकन होगा. लेकिन अखिलेश के पोस्ट के बाद अब लगभग यह तय हो गया है कि एसपी राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने वाली है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-यूपी राज्यसभा चुनाव की सपा ने बढ़ाई रोचकता, आखिरी वक्त में तीसरे कैंडिडेट का अखिलेश यादव करेंगे ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, UP Rajyasabha Elections, Akhilesh Yadav, Rajyasabha Chunav 2026, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com