विज्ञापन
7 minutes ago

दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर से विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं. इस वजह से सुरक्षा सख्त कर दी गई है. साथ ही जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग तक चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वामपंथी दल बुधवार दोपहर 1 बजे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे. मंगलवार को भी राहुल, प्रियंका, अखिलेश समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया था. राहुल और प्रियंका इस दौरान धरने पर भी बैठ गए. इसके बाद उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 9 बजे वर्चुअल माध्यम से 'विकसित भारत संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह 'विकसित भारत 2047' के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाएंगे. पीएम के संबोधन के बाद अलग-अलग जिलों से सेवा ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत होगी. पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर गुजरात बीजेपी सभी जिलों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने जा रही है. बिहार में भी आज विपक्षी दल आक्रोश मार्च निकालेंगे. 

ALL LIVE UPDATES...

ये भी पढ़ें-राहुल के प्लान-B से फिर गच्चा खा गई पुलिस, चुनाव आयोग के लिए निकले विपक्षी सांसद कैसे पहुंच गए आकाशवाणी भवन?

ये भी पढ़ें-चुनाव आयोग के खिलाफ AAP का मार्च कल, कांग्रेस और वामपंथी दल भी होंगे साथ

आज गुजरात के वडनगर जाएंगे शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 अक्टूबर को गुजरात में वडनगर जाएंगे. वह शाम 4 बजे वडनगर में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी जी के 25 सालों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफर को समर्पित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के भव्य समापन समापन समारोह में शामिल होंगे.

दिल्ली में चुनाव मुख्यालय के बाहर दो लेयर की बैरिकेडिंग

दिल्ली में चुनाव मुख्यालय के बाहर आज दो लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. किसी को भी इमारत के पास खड़े होने की इजाज़त नहीं दी जा रही है. आसपास सुरक्षाकर्मियों से भरी बसें घूमती हुई देखी जा सकती हैं और कमीशन के बाहर भारी तैनाती की गई है.

वृंदावन में पानी की टंकी की सफाई करते समय 4 छात्रों की मौत

 उत्तर प्रदेश के वृंदावन में पानी की टंकी की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई.

 

गुजरात बीजेपी का आज निकालेगी 'सेवा ज्योति कलश यात्रा'

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर गुजरात बीजेपी सभी जिलों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने जा रही है.
 

पीएम नरेंद्र मोदी आज 'विकसित भारत संकल्प सभा’ को करेंगे संबोधित

 पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 9 बजे वर्चुअल माध्यम से 'विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह 'विकसित भारत 2047' के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाएंगे. 

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर विरोध मार्च निकाला था.हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उनको बीच रास्ते में ही रोक दिया.

AAP की कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि AAP, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता दोपहर एक बजे कश्मीरी गेट में जुटेंगे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों के ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की.

AAP आज करेगी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वामपंथी दल बुधवार दोपहर 1 बजे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे. 

दिल्ली में आज फिर विपक्षी नेताओं का विरोध-प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर से विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं. इस वजह से सुरक्षा सख्त कर दी गई है. 

INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के बाद आकाशवाणी भवन में सुरक्षा सख्त

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन में INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav, INDIA Bloc Protest, Aam Admi Party (AAP), PM Modi Address
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com