विज्ञापन

हापुड़: गौरव त्यागी मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस चौकी के पास हथौड़े से पीट-पीटकर की थी हत्या

कोर्ट में गवाही देने जा रहे गौरव त्यागी की बीते मंगलवार को पुलिस चौकी के पास हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बीती रात पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है.

हापुड़: गौरव त्यागी मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस चौकी के पास हथौड़े से पीट-पीटकर की थी हत्या
हापुड़ में गौरव त्यागी मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार.
NDTV
  • हापुड़ के गौरव त्यागी मर्डर केस का आरोपी प्रदीप पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार किया गया है.
  • आरोपी की पहचान आजमगढ़ का रहने वाला बताया गया है और उस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था.
  • पुलिस टीम ने संदिग्ध सफेद वैगन-आर कार को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई.
हापुड़:

Gaurav Tyagi Murder Case: हापुड़ के गौरव त्यागी मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद बीती रात गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर 25,000 रुपए का इनाम था. आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है. वह पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया है. मामले में DSP अनीता चौहान ने बताया कि देहात पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान, पीली पट्टी वाली एक सफेद वैगन-आर कार संदिग्ध लगी और उसे रुकने का इशारा किया गया. लेकिन ड्राइवर नहीं रुका और उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. जिसके बाद उसका पीछा किया गया. आगे उसकी कार एक पेड़ से टकराकर रुकी. 

पेड़ से टक्कर के बाद पुलिस पर फायरिंग

कार रुकते ही आरोपी गाड़ी से निकलकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से एक तमंचा और वैगन-आर कार बरामद की गई है. आरोपी आजमगढ़ का रहने वाला है. बीते दिनों हापुड़ में हुए गौरव त्यागी मर्डर केस का वह आरोपी है. 

मंगलवार को गौरव त्यागी की पीट-पीटकर की थी हत्या

मालूम हो कि हापुड़ में मंगलवार को जमीन विवाद में गौरव त्यागी की हथौड़े और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात पुलिस चौरी के पास हुई थी. बताया गया था कि एक केस में गवाही देने के गौरव जा रहा था, तभी कार से उसकी बाइक में टक्कर मारी गई और फिर हथौड़े और लाठियों से पीट-पीटकर 25 वर्षीय गौरव त्यागी की हत्या कर दी गई थी. 

वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी गौरव त्यागी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि तभी धनौरा रोड पर एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे गौरव सड़क पर गिर गए.
पुलिस ने बताया कि इसके बाद कार में सवार लोगों ने गौरव पर हथौड़े, छड़ों और लाठियों से हमला कर दिया.

इलाज के दौरान गौरव त्यागी की गई थी जान

पुलिस के मुताबिक, गौरव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें - हापुड़ में 1 लाख रुपये देकर कराई शादी, सुहागरात के बाद जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Crime, Hapur Police, Hapur Murder Case, Hapur Encounter, Hapur Police Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com