उत्तर प्रदेश के जालौन में एक नर्स के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स का दावा है कि उसको बाइक सवार लोगों ने रोक लिया. इसके बाद उसे खींचकर झाड़ियो में ले गए. जहां उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया गया. दरिंदो ने गैंगरेप के बाद पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च भर दी. पीड़िता को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
दरिंदगी का यह मामला चुर्खी थाना क्षेत्र का है. यहां के पीएचसी बाबई में तैनात स्टाफ नर्स गुरुवार की सुबह स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी. सुबह वह जैसे ही चुर्खी थाना क्षेत्र के सोकरखेड़ा के पास पहुंची तभी 4 बाइको से आए लोगों ने उसे स्कूटी से गिरा दिया. इसके बाद उसे खींचकर झाड़ियो में ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की. बाद में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. दरिंदो ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च भर दी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की महिला ने पहचान की है. पुलिस इस केस को अवैध संबंधों से जोड़कर जांच पड़ताल कर रही है. मामले को लेकर एएसपी जालौन प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि पीड़िता के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, जिसके परिजनों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई है. महिला द्वारा मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मयंक गुप्ता के इनपुट के साथ...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं