विज्ञापन

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में आंधी का कहर; ई-रिक्शा और बाइक पर गिरा विशाल पेड़, 5 की मौत और 3 गंभीर

यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई. फरिहा इलाके में एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा और बाइक पर गिर गया. इस भीषण हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में आंधी का कहर; ई-रिक्शा और बाइक पर गिरा विशाल पेड़, 5 की मौत और 3 गंभीर

Uttar Prdesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहाँ आए अचानक तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशालकाय पेड़ सड़क से गुजर रहे वाहनों पर गिर गया. इस भयानक हादसे की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

यह दर्दनाक वाकया फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान पृथ्वीपुर चिडरई गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे खड़ा एक बेहद पुराना और भारी-भरकम पेड़ तेज हवाओं के वेग को बर्दाश्त नहीं कर सका और सीधे सड़क पर आ गिरा. दुर्भाग्य से, ठीक उसी वक्त वहां से करीब 9 सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल गुजर रही थी. पेड़ सीधे इन दोनों वाहनों के ऊपर जा गिरा, जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया और उसके नीचे सवारियां दब गईं.

ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसा होते ही मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े. भारी पेड़ के नीचे दबे लोगों को निकालने की जद्दोजहद के बीच पुलिस और प्रशासनिक अमले को घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका और आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया.

5 लोगों की मौत से पसरा मातम, 3 की हालत नाजुक

अस्पताल के डॉक्टरों ने इस हादसे में 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 अन्य लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी के बाद सबरीमाला मंदिर सोना चोरी कांड पर भी लगी मुहर, भ्रष्टों ने ऐसे दिखाई हाथ की सफाई

इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल और दुर्घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने न सिर्फ कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि एक बार फिर मानसून और आंधी के दौरान सड़क किनारे लगे जर्जर व पुराने पेड़ों से पैदा होने वाले खतरों को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Donation Scam: क्या राम मंदिर में रोजाना हो रही थी 6 लाख की चोरी? आंकड़ों में समझिए पूरा खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Weather, UP Weather News Today, UP Weather News, UP Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com