विज्ञापन

यूपी से लेकर उत्तराखंड तक, बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते यहां बंद रहेंगे स्कूल

School Close Update: भारी बारिश के चलते कई राज्यों में प्रशासन की तरफ से स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया जा रहा है, इसके अलावा कांवड़ यात्रा के चलते भी यूपी में कुछ स्कूल बंद हैं.

यूपी से लेकर उत्तराखंड तक, बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते यहां बंद रहेंगे स्कूल
बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद

मानसून का असर पूरे देशभर में दिखने लगा है और भारी बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. इसके अलावा कांवड़ यात्रा भी लगातार जारी है, ऐसे में कई जगहों के स्कूलों को बंद रखा गया है. 11 अगस्त को कई राज्यों में बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद हैं. इसीलिए अपने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने से पहले एक बार स्कूल के ग्रुप या फिर प्रशासन की तरफ से जारी अपडेट को जरूर देख लें. आइए जानते हैं कि किन जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है. 

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी और चमोली समेत कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. यहां भारी बारिश और लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. 

यूपी में भी कई स्कूलों में छुट्टी

उत्तराखंड के अलावा यूपी के कई जिलों में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों को बंद रखा गया है. मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर और शामली में भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण कई स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया. इसके अलावा, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में जलभराव की वजह से स्थानीय प्रशासन ने छुट्टी का आदेश दिया है. 

इन राज्यों में भी बंद हैं स्कूल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश के चलते कुछ स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखा गया है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों के लिए चेतावनी भी जारी की है. इसके अलावा बारिश के चलते कुछ और राज्यों में भी जिला स्तर पर ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. 

पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह 

तमाम पेरेंट्स से प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि वो मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए ही बच्चों को घर से बाहर भेजने का फैसला करें. स्कूल बंद को लेकर अगर किसी भी तरह का कोई कंफ्यूजन है तो डीएम के सोशल मीडिया हैंडल को देखें या फिर स्कूल से संपर्क करें. इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से जारी होने वाले अलर्ट पर भी नजर रखें. 

ये भी पढ़ें - अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, पंजाब विधानसभा ने पास किया बड़ा कानून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMD Weather Update, Weather Today, School Closed Today, UP School Close Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com