उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने फिलिस्तीनियों के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू) के परिसर में विरोध मार्च निकालने पर सोमवार को चार नामजद समेत कई छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (नगर) मृगांक शेखर पाठक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मामले में कई छात्रों पर मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
उन्होंने बताया कि छात्रों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवज्ञा) और 505 (सार्वजनिक उत्पात फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है. छात्रों ने रविवार रात एएमयू परिसर में डक प्वाइंट से बाबे सर सैयद गेट तक विरोध मार्च निकाला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अपने मार्च के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि छात्रों ने एक 'चरमपंथी समूह' के 'समर्थन' में विरोध-प्रदर्शन किया. पाठक ने बताया कि आतिफ, खालिद, कामरान और नावेद चौधरी दर्ज प्राथमिकी में नामित चार छात्र हैं. इस बीच, अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पुलिस और एएमयू के कार्यवाहक कुलपति से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. एहतियात के तौर पर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
ये भी पढ़ें : आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रही कांग्रेस: फिलिस्तीन-इजरायल मामले पर भाजपा ने कहा
ये भी पढ़ें : लद्दाख के माउंट कुन में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत, 3 लापता
Video : AAP विधायक अमानतुल्लाह के घर ED के छापे, वित्तीय अनियमितता से जुड़ा मामला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं