विज्ञापन

AMU ने एडमिशन शेड्यूल 2026 किया जारी, जानें किस दिन होगा कौन सा एग्जाम

AMUAdmission: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की और से जारी एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई है. एंट्रेंस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फीस कोर्स के हिसाब से लेगी. जो कि 750 रुपये से 1,050 रुपये तक की है.

AMU ने एडमिशन शेड्यूल 2026 किया जारी, जानें किस दिन होगा कौन सा एग्जाम
AMUAdmission: एट्रेंस एग्जाम 12 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे.

AMUAdmission: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो भी छात्र अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), डिप्लोमा और प्रोफेशनल प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो आवेदन कर दें. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की और से जारी 2026-27 के एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई है.  एंट्रेंस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फीस कोर्स के हिसाब से लेगी. जो कि 750 रुपये से शुरू कर 1,050 रुपये तक की है. एंट्रेंस एग्जाम 12 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे जो कि 7 जून तक चलेंगे.

कैसे करें आवेदन-

  • रजिस्टर करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाएं.
  • होम पेज पर एडमिशन टैब चुनें और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर आपसे ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करने को कहा जाएगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  •  एप्लीकेशन फीस पे करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म और पेमेंट रसीद डाउनलोड करें.

जानें कब है कौन सा एग्जाम-

  1. BA (ऑनर्स) एंट्रेंस एग्जाम 12 और 19 अप्रैल को होंगे.
  2. 19 अप्रैल को BTech, BArch, और BBA प्रोग्राम के लिए एंट्रेंस एग्जाम है.
  3. 26 अप्रैल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल (साइंस स्ट्रीम), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स स्ट्रीम) के लिए एंट्रेंस एग्जाम है.
  4. 26 अप्रैल को ब्रिज कोर्स एग्जाम भी होगा, जो मान्यता प्राप्त बोर्ड या AMU से मान्यता प्राप्त मदरसों से 10+2 के बराबर क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट के लिए है.
  5. 7 जून को MBA प्रोग्राम (इंटरनेशनल बिजनेस, इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) के लिए एंट्रेंस एग्जाम है.
  6. 7 जून को मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH), मास्टर ऑफ सोशल वेलफेयर (MSW), और BEd भी होंगे.

याद रखें  कैंडिडेट्स को सिर्फ़ एक ही एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, भले ही वे कई कोर्स के लिए अप्लाई कर रहे हों.

ये भी पढ़ें- Budget 2026: यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की होगी मौज! स्कूल-कॉलेजों में बनेंगीं कंटेंट क्रिएटर लैब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMU Admission Form, AMU Admission Form 2026-27, Aligarh Muslim University Course Admissions, AMU Admission Results, AMU Entrance Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com