विज्ञापन

आज हाथरस और आगरा में CM योगी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

सीएम योगी आदित्यनाथ आज हाथरस और आगरा आएंगे. मुख्यमंत्री हाथरस में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. वहीं आगरा में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

आज हाथरस और आगरा में CM योगी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
हाथरस में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम योगी. (फाइल फोटो)

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) सबसे पहले हाथरस पहुंचेंगे, जहां वे सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सीएम वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हाथरस दौरे के बाद मुख्यमंत्री आगरा पहुंचेंगे, जहां वे कमिश्नर ऑडिटोरियम में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में आगरा मंडल में लोक निर्माण विभाग की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और नई परियोजनाओं के लिए कार्ययोजना पर चर्चा होगी. सीएम योगी जिला-स्तरीय विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे.

हाथरस में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:20 बजे हाथरस के सलेमपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे कार से सुबह 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. सीएम हाथरस में कुल 1 घंटा 20 मिनट का समय बिताएंगे. इस दौरान वो जनपद के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा जनसभा को संबोधित करेंगे.

आगरावासियों को देंगे सौगात

बता दें कि इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचागत विकास कार्य शामिल हैं. वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. वहीं PWD के पुराने कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे. साथ-साथ नये योजनाओं पर चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि सीएम इस मौके पर आगरावासियों को कुछ नई योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं. इन कार्यक्रमों के बाद सीएम आगरा से सीधे लखनऊ रवाना होंगे और यहां राज्य परिवर्तन आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

ये भी पढ़ें: बदायूं में 60 साल के र‍िश्तेदार ने 4 साल की मासूम से की दर‍िंदगी, पुल‍िस ने मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली मारकर क‍िया ग‍िरफ्तार

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्‍शन, प्राधिकरण ने ध्वस्‍त करवाई विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Uttar Pradesh News, Agra News, Hathras News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com