विज्ञापन

बुलंदशहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्‍शन, प्राधिकरण ने ध्वस्‍त करवाई विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है. अलग-अलग गांवों में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया.

बुलंदशहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्‍शन, प्राधिकरण ने ध्वस्‍त करवाई विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग
अवैध न‍िर्माण के खि‍लाफ बुलडोजर एक्‍शन.

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है. अलग-अलग गांवों में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि एक अवैध निर्माण को पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया गया. प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के कोई भी निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की टीम ने विकास क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान ग्राम नंगलिया में प्रमोद द्वारा लगभग तीन बीघा औऱ अनिल द्वारा लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया. इसके अलावा ग्राम गंगेरुआ में लोकेश नर्सरीवाला द्वारा करीब बीस बीघा भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया गया है. इसी दौरान गांव अकबरपुर में अहराज के द्वारा 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया गया. 

प्राधि‍करण ने आम जनता से की अपील

प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू न करें और न ही किसी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदें. साथ ही लोगों से कहा गया है कि किसी भी कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच करे. 

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ग‍िरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी भी अरेस्‍ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahr News, Bulandshahr News In Hindi, Bulldozer Action, UP News, UP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com