विज्ञापन

बदायूं में 60 साल के र‍िश्तेदार ने 4 साल की मासूम से की दर‍िंदगी, पुल‍िस ने मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली मारकर क‍िया ग‍िरफ्तार

बदायूं में चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में 60 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

बदायूं में 60 साल के र‍िश्तेदार ने 4 साल की मासूम से की दर‍िंदगी, पुल‍िस ने मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली मारकर क‍िया ग‍िरफ्तार
एनकाउंटर में घायल आरोपी को अस्‍पताल में कराया गया भर्ती.

उत्तर प्रदेश के बदायूं में चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में 60 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसमें एक दरोगा घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से एक तमंचा चार खाली कारतूस एक कारतूस बरामद हुआ है. 

मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 25 जून की रात मोहर्रम का जुलूस देखने गई चार वर्षीय मासूम बच्ची का गांव के ही रहने वाले उसके रिश्तेदार 60 साल के अबरार पुत्र लतीफ ने मिर्च पकौड़ी खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया था. आरोपी पहले बच्ची को मिर्च पकौड़ी खिलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसे खेत में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. रेप करने के बाद के बाद वह बच्ची को खेत में छोड़कर फरार हो गया था. 

गंभीर हालत में मक्के के खेत में मिली थी मासूम

उधर, परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची नहीं मिली. 26 जून की सुबह वह गंभीर हालत में मक्के के खेत में मिली थी. इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई. पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग भी कराई. शुरुआत में परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया था, लेकिन बच्ची से पूछताछ और पुलिस जांच में गांव के ही उसके रिश्तेदार अबरार का नाम सामने आया. 

अबरार के दोनों पैरों में लगी गोली 

घटना के बाद पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी डर के कारण भसराला रोड स्थित एक अमरूद के बाग में छिप गया था. एसएसपी अंकिता शर्मा  ने बताया क‍ि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. फायरिंग में ककराला चौकी प्रभारी गौरव कुमार घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अबरार के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी और चौकी प्रभारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी अबरार के कब्जे से एक तमंचा, चार खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पूछताछ में उसने बच्ची के साथ रेप करने की बात  स्वीकार की है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है.

Pilibhit Encounter: 175000 का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, पप्पू मर्डर केस में चल रहा था फरार


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badaun News, Badaun News In Hindi, UP Crime News, UP News, Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com