विज्ञापन

Gold Silver Price Today : अचानक 2000 रुपये उछली चांदी, सोना ₹1.52 लाख के पार, चेक करें आज का भाव

Gold Silver Prices Today 10 August: आज 10 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं. सोना 1.52 लाख रुपये के पार है, जबकि चांदी 2.33 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है.

Gold Silver Price Today : अचानक 2000 रुपये उछली चांदी, सोना ₹1.52 लाख के पार, चेक करें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today In India: आज आपके शहर में सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी में एक बार फिर तेजी लौट आई है.  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हफ्ते के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों ने जबरदस्त रफ्तार पकड़कर निवेशकों के चेहरे चमका दिए हैं. पिछले कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड तेजी दिखाने के बाद आज सोमवार, 10 अगस्त को सोना 1.52 लाख के करीब तो चांदी 2.33 लाख रुपये के पार कारोबार कर रही है. 

अगर आप भी गहने खरीदने या तगड़ा मुनाफा कमाने के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए आज के रेट, एक हफ्ते में कितना बदला भाव, ऑल टाइम हाई से कितनी सस्ती है चांदी और आगे क्या है एक्सपर्ट की राय.

MCX Gold Rate Today: आज कितना महंगा हुआ सोना?

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सोमवार सुबह 1,52,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.सुबह 9:48 बजे MCX पर अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर्स 200 रुपये यानी 0.13% की तेजी के साथ 1,52,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसका दिन का निचला स्तर 1,51,461 रुपये और ऊपरी स्तर 1,52,099 रुपये रहा. यानी सोना दिन के हाई के काफी करीब कारोबार कर रहा था. 

एक हफ्ते में सोने का भाव कितना बढ़ा?

31 जुलाई को MCX पर 24 कैरेट सोना 1,43,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. पिछले शुक्रवार को इसका भाव बढ़कर 1,51,985 रुपये पर पहुंच गया. यानी सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में सोना 8,609 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. आज के 1,52,020 रुपये के भाव से देखें तो 31 जुलाई के मुकाबले बढ़त 8,644 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है.

Silver Rate Today: चांदी 2.33 लाख के पार

MCX पर सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स सोमवार सुबह 2,33,730 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. इसमें 2,264 रुपये यानी 0.98% की तेजी है. दिन में चांदी ने 2,33,837 रुपये का हाई और 2,31,660 रुपये का लो छुआ. चांदी में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिल रहा है, यानी कीमत और ओपन इंटरेस्ट दोनों बढ़ रहे हैं.

एक हफ्ते में चांदी कितनी महंगी हुई?

31 जुलाई को MCX पर चांदी 2,18,295 रुपये प्रति किलो थी. पिछले शुक्रवार को यह बढ़कर 2,31,381 रुपये पर बंद हुई. यानी पांच कारोबारी दिनों में चांदी 13,086 रुपये प्रति किलो महंगी हुई. आज के 2,33,730 रुपये के भाव से देखें तो 31 जुलाई के मुकाबले चांदी की कीमत 15,435 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी है.

ऑल टाइम हाई से अभी भी इतनी सस्ती है चांदी?

चांदी में तेजी जरूर लौटी है, लेकिन यह अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे है. 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था. सोमवार के 2,33,730 रुपये के भाव के हिसाब से चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से 1,86,318 रुपये प्रति किलो सस्ती है.

Latest and Breaking News on NDTV

आज सोना-चांदी क्यों महंगे हुए?

सोने-चांदी की कीमतों पर इस समय मिडिल ईस्ट का असर है. निवेशक वहां से आ रहे मिले-जुले संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं. दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने भी सोने-चांदी पर दबाव बनाया है. हालांकि, मिडिल ईस्ट का तनाव बढ़ने पर सोने में सेफ हेवन इनवेस्टमेंट की मांग बढ़ सकती है.

आगे खरीदें या अभी रुकें?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी की चाल पॉजिटिव बनी हुई है. JM Financial Services के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर के मुताबिक, सोने-चांदी में तेजी की रफ्तार आगे भी बनी रह सकती है और शॉर्ट टर्म में सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है. 

यानी एक्सपर्ट का रुख फिलहाल तेजी वाला है. हालांकि, इतनी तेज बढ़त के बाद खरीदारी करने वालों को कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव का ध्यान रखना चाहिए.


ये भी पढ़ें-  Land vs Flat: प्लॉट खरीदें या फ्लैट? जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न और किसके क्या हैं फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Rate Today, Silver Price Today, Gold Price Today, MCX Gold Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com