गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में तबलीगी जमात से जुड़े छह लोगों पर अश्लीलता फैलाने और अस्पताल की बात ना मानने के आरोप में अपराध दर्ज कर ली गई है. गाजियाबाद में तबलीगी जमात के मरकत से संबंध रखने वाले कुल 136 लोगों की पहचान की गई थी. जिनमें से 6 में कोरोना के लक्षण पाए गए और 31 मार्च को एमएमजी अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविंद्र सिंह के साथ एनडीटीवी से सहयोगी ने बातचीत की.
डॉ. रविंद्र सिंह ने कहा, ''हमारे सिस्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने शिकायत की. जमात के मरीज हमारे स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे. मेरे स्टाफ ने मुझसे दो से तीन बार कंप्लेंट की, उसके बाद मैंने मरीजों को समझाया लेकिन वह नहीं माने. उन लोगों के परिजन आए तो हमारे स्टाफ ने शिकायत की. कहने लगे हमने वह तो नहीं किया जो इससे भी ज़्यादा अपेक्षित था. आखिरकार मेरे स्टाफ ने आकर कहा कि हम इन परिस्थितियों में काम नहीं कर पाएंगे, तब मैंने उनसे लिखित में कंप्लेंट ली और पुलिस को भेजी.''
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, ''वह कमेंट कर रहे थे, टीज कर रहे थे, बीड़ी सिगरेट मांग रहे थे और कमेंट कर रहे थे. छेड़ने वाली बात नहीं हुई. बिना कपड़ों के नाच रहे थे घूम रहे थे. 6 लोगों में से एक कोरोनावायरस पॉजिटिव है, 5 को शिफ़्ट कर दिया गया है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं