- गाजियाबाद प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम की पुष्टि के लिए सभी नागरिकों को ऑनलाइन जांच की सुविधा उपलब्ध कराई है
- मतदाता सूची में नाम न होने पर फॉर्म छह भरकर ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण के जरिए नाम दर्ज कराया जा सकता है.
- निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और ECINET ऐप के माध्यम से मतदाता आसानी से अपने नाम की जांच कर सकते हैं.
लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना सबसे पहली और जरूरी शर्त है. आगामी चुनावों को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है. प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हर नागरिक यह सुनिश्चित कर लें कि उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं. अगर आप भी गाजियाबाद के निवासी हैं, तो घर बैठे आसानी से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
अगर आप बिना किसी भागदौड़ के अपने मोबाइल या लैपटॉप से मतदाता सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो निर्वाचन आयोग ने कई आसान विकल्प दिए हैं. आप अपने एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन पर ECINET ऐप डाउनलोड करके आसानी से वोटर लिस्ट से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आप सीधे भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in व https://voters.eci.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन अपना नाम खोज सकते हैं.
📢 महत्वपूर्ण सूचना | मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें 🗳️ जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें। 🔍 घर बैठे अपना नाम इन माध्यमों से आसानी से जांचें— 👉 1. ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से। 👉 2. निर्वाचन आयोग के सिटिजन सर्विस पोर्टल पर जाकर। 🌐 https://t.co/rsXnWoCxz8 📝 यदि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है और आप पात्र हैं, तो फॉर्म-6 भरकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। 📞 विधानसभा क्षेत्रवार ई०आर०ओ० संपर्क नंबर: 1️⃣ लोनी (53) – 9211085687 2️⃣ मुरादनगर (54) – 91199 41876 3️⃣ साहिबाबाद (55) – 9650453405 4️⃣ गाजियाबाद (56) – 87963 96176 5️⃣ मोदीनगर (57) – 9454416779 ☎️ जनपद मतदाता हेल्पलाइन: 0120-1950 📲 सभी जनपदवासी अपने मोबाइल में ECINET Mobile App अवश्य डाउनलोड करें और मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाएं। 🙏 जागरूक मतदाता बनें, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका नाम, आपकी पहचान — लोकतंत्र में आपकी भागीदारी! @ceoup @ECISVEEP #VoterRegistration #Form6 #ElectionCommissionOfIndia #Ghaziabad #मतदाता_जागरूकता #ECINET
— DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad) November 15, 2026
नाम न होने पर क्या करें?
अगर जांच के दौरान यह पता चलता है कि आपका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है और आप मतदान करने के योग्य हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आप तुरंत फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.
गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्रवार ईआरओ के संपर्क नंबर
जिला प्रशासन ने किसी भी असुविधा से बचने के लिए गाजियाबाद की सभी विधानसभा सीटों के लिए ERO के संपर्क नंबर जारी किए हैं, ताकि मतदाता सीधे मदद ले सकें.
- लोणी (53): 9211085687
- मुरादनगर (54): 91199 41876
- साहिबाबाद (55): 9650453405
- गाजियाबाद (56): 87963 96176
- मोदीनगर (57): 9454416779
यह भी पढ़ें- नोएडा-गाजियाबाद में 86 हजार घरों को मिलेगा PNG कनेक्शन, IGL बिछाएगी 490 KM गैस पाइपलाइन, LPG सिलेंडर बुकिंग के झंझट से छुटकारा
इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए जिला प्रशासन का मतदाता हेल्पलाइन नंबर: 01201950 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, IRCTC ने 40 साल बाद टिकट बुकिंग सिस्टम में क्या ये बड़ा बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं