समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज गोरखपुर में रोड शो किया. यह विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ अखिलेश यादव था. उनका रोड शो करीब 20 किमी लंबा रहा. उन्होंने गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और एक जनसभा को संबोधित किया.
तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा अखिलेश का रोड शो
अखिलेश यादव का गोरखपुर एयरपोर्ट से देवकही तक प्रस्तावित रोड शो जिले के तीन विधानसभा सीटों गोरखपुर सदर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा. ये तीनों विधानसभा सभा सीटें इस समय बीजेपी के कब्जे में हैं.अखिलेश यादव ने इस रोड शो के जरिए गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ताओं में जोशभर कर उन्हें एकजुट करने और चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए प्रेरित किया.
देवकही में आयोजित कार्यक्रम के बाद उनका गोरखपुर के धर्मशाला बाजार स्थित तिवारी हाता जाने का भी कार्यक्रम है.यह एक समय यूपी में माफिया की छवि रखने वाले बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का आवास है. उन्हें पूर्वांचल का बड़ा ब्राह्मण नेता माना जाता था. उनके निधन के बाद उनके बेटों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी. सपा ने उन्हें चुनाव भी लड़ाया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नजर प्रदेश के ब्राह्मण वोटों पर है. माना जाता है कि उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण योगी आदित्यनाथ की सरकार से नाराज हैं. सपा प्रमुख इसी नाराजगी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

गोरखपुर जिला पिछले दो चुनावों से बीजेपी का अपराजेय गढ़ बना हुआ है.
Photo Credit: NDTV
गोरखपुर का राजनीतिक समीकरण कैसा है
जिस चौरीचौरा में अखिलेश यादव जा रहे हैं, उसका स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान है. वहां के किसानों ने आजादी की लड़ाई के दौरान चार फरवरी, 1922 को चौरीचौरा पुलिस थाने में आग लगा दी थी. वो अंग्रेजों के साथ-साथ स्थानीय जमींदारों से परेशान थे.इस घटना में 19 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद महात्मा गांधी ने 1920 में शुरू किया अपना 'असहयोग आंदोलन' को वापस ले लिया था.
अगर हम गोरखपुर के राजनीतिक महत्व की बात करें तो इस शहर ने प्रदेश को दो मुख्यमंत्री दिए हैं. यह शुरू से ही बीजेपी का गढ़ रहा है. पिछले तीन चुनावों में बीजेपी ने इस जिले में शानदार प्रदर्शन किया है. साल 2022 के चुनाव में उसने सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं 2017 में उसे 9 में से आठ और 2012 में नौ में से तीन सीटें अपने नाम की थी.
ये भी पढ़ें: मुंबई में दाऊद इब्राहिम के 'हेडक्वार्टर' को ढहाए जाने पर बवाल, 'मुसाफिरखाने' को मस्जिद बताकर विरोध में उतरे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं