Prayagraj Crime News: प्रयागराज से एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. जहां, एक युवक रात 2 बजे दो लड़कियों को उनके कमरे में घुसकर बेरहमी से बाल पकड़कर पीट रहा है. साथ ही, उनके साथ जमकर गाली-गलौज कर रहा है. आरोपी कोई और सिटी जोन के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शंकर घाट इलाके में स्थित हॉस्टल मालिक का बेटा है. जिसमें दोनों छात्राएं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं.
घटना वाली रात 2 बजे क्या हुआ?
पीड़ित छात्राओं ने बताया कि यह घटना 18 मई की रात करीब दो बजे की है. उनका आरोप है कि नशे में धुत लॉज मालिक का बेटा उन्हें लगातार कॉल और मैसेज कर रहा था. रिसीव नहीं करने पर उसने कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया. इससे छात्राएं डर गईं, उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. इससे भड़के आरोपी ने बाहर से गेट बंद कर दिया. छात्राओं ने बगल के कमरे में रहने वाली अपनी परिचित छात्राओं को फोन किया तो आरोपी ने उनके कमरे को भी बाहर से लॉक कर दिया और लगातार फोन करने लगा.
पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बुलाया
घबराकर जब छात्राओं ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी की मां वहां पहुंची और उन्होंने दरवाजा खोला. गेट खुलते ही आरोपी युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर छात्राओं पर हमला कर दिया. उसने छात्राओं के साथ बुरीत तरह मारपीट की. छात्राओं ने घटना की जानकारी तुरंत अपने चचेरे भाई और डायल 112 पर दी.
Video: बारात देखने को लेकर विवाद, युवक को घेरकर बरसाए डंडे, उठकर ऐसे भागा...
आरोपी को मिल गई जमानत
आरोप है कि पुलिस के सामने भी आरोपी ने छात्राओं पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने छात्राओं की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. इस घटना के बाद से लॉज में रहने वाली छात्राएं बेहद डरी और सहमी हुई हैं.
नालों से निकले ऑटो रिक्शा, सोफा, गद्दा और पलंग, सेलिब्रिटियों के शहर में गजब हो गया
अमेठी की छात्राओं को 10 दिन से परेशान कर रहा था आरोपी
छात्राओं से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपी युवक छात्राओं को पीटता दिख रहा है, एक महिला जो उसकी मां बताई जा रही है उसे रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है. पीड़ित छात्रा मूल रूप से अमेठी जिले की रहने वाली है, यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है. पीड़िता का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा उस पर गंदी नजर रखता था, पिछले 10 दिन से वह उनहें लगातार कॉल कर परेशान कर रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं