विज्ञापन

गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं

बलिया के शिवरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में नहाते समय सेल्फी लेने के चक्कर में चार नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं. पुलिस ने मछुआरों की मदद से चारों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं
गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं
  • बलिया जिले के शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी में सेल्फी लेने के दौरान चार किशोर डूब गए, जिनके शव बरामद किए गए
  • सभी मृतक नाबालिग थे और वे मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए मटिही कल्याणपुर से आए थे
  • हादसे के समय बच्चों ने नदी में स्नान करते हुए सेल्फी लेने की कोशिश की, जिससे वे गहरे पानी में समा गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में चार किशोर गहरे पानी में समा गए. जिला प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी किशोर फेफना थाना क्षेत्र के मटिही कल्याणपुर से एक रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए शिवरामपुर घाट आए थे. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, मुंडन की रस्मों के बीच बच्चे गंगा नदी में स्नान करने लगे. इसी दौरान वे मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक एक किशोर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीन साथी भी एक-एक करके नदी की गहराइयों में समा गए.

ballia four minors drowned in ganga river while taking selfie shivrampur ghat

ballia four minors drowned in ganga river while taking selfie shivrampur ghat

मृतकों की पहचान 

हादसे का शिकार हुए चारों बच्चे आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और सभी नाबालिग हैं. मृतकों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है. नंदिता और हर्षिता सगी बहनें हैं, जो गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर भोज की निवासी थीं. इन अलावा दो शवों की श‍िनाख्‍त अरुण ओर अर्जुन के रूप में हुई है, जो इनके र‍िश्‍तेदारों के बच्‍चे हैं. 

प्रशासनिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. शुरुआती प्रयासों में तीन शव मिल गए थे, जबकि चौथे शव को काफी मशक्कत के बाद तलाश लिया गया. पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उन्हें शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों में शामिल आनंद कुमार चौहान ने रोते हुए बताया कि बच्चे नहाते समय फोटो खींच रहे थे. जब एक लड़का डूबने लगा, तो उसे बचाने की होड़ में सभी पानी में चले गए. इस घटना के बाद से मटिही कल्याणपुर और रामपुर भोज गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदियों के गहरे पानी में जाते समय और सेल्फी लेते समय अत्यधिक सावधानी बरतें. 

यह भी पढ़ें- 'पहले मुगलों फिर अंग्रेजों की सेना में भर्ती होकर यादवों ने मारा और अब...' ओपी राजभर के बयान से सियासत गर्म 
यह भी पढ़ेंचट इस्तीफा, पट ज्वाइनिंग... ओपी राजभर को बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष VIP में हुए शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com