विज्ञापन

'कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा...' CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

CM योगी ने कहा कि बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण की उम्मीद पाले लोगों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कयामत के दिन तक भी विवादित ढांचे का दोबारा बनना असंभव है.

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि "मंदिर वहीं बनाएंगे" का संकल्प अब सिद्ध हो चुका है और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए.

 यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है, जितना करती है उतना ही बोलती है. हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. कोई संदेह है? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी, कयामत का दिन तो कभी आना नही है. इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना ही नहीं है.

योगी आदित्यनाथ

CM, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण की उम्मीद पाले लोगों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कयामत के दिन तक भी विवादित ढांचे का दोबारा बनना असंभव है. उन्होंने कड़े लहजों में कहा कि जो लोग कयामत का सपना देख रहे हैं, वे इसी तरह सड़-गल जाएंगे, लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी. योगी आदित्यनाथ ने इसे 'डबल इंजन' सरकार की ताकत बताते हुए जोर दिया कि विकास और अपनी विरासत के सम्मान के लिए यह सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com