विज्ञापन

 अमरोहा में भीषण हादसा: बेकाबू डंपर ने मंदिर में घुसकर रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 3 की मौत और 4 घायल

Speedy Truck Run over Temble in Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने मंदिर परिसर में घुसकर रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. (अफसर अली की रिपोर्ट)

 अमरोहा में भीषण हादसा: बेकाबू डंपर ने मंदिर में घुसकर रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 3 की मौत और 4 घायल
Amroha: एक बेकाबू और तेज रफ्तार डंपर काल बनकर मंदिर परिसर में घुस गया और रामायण पाठ में लीन श्रद्धालुओं को रौंद डाला
Afsar Ali

Amroha Truck Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से मंगलवार की शाम को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. दरअसल, यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार डंपर काल बनकर मंदिर परिसर में घुस गया और रामायण पाठ में लीन श्रद्धालुओं को रौंद डाला. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा गया.

यह पूरी घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांठ मार्ग पर स्थित चक छावी गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गांव के एक मंदिर परिसर में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भाव के साथ रामायण पाठ कर रहे थे. माहौल पूरी तरह भक्तिमय था, तभी अचानक कांठ मार्ग की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया. ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और डंपर सीधे मंदिर परिसर की दीवार को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया.

 हादसे में 5 वर्षीय मासूम समेत तीन की गई जान

डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि मंदिर में बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. डंपर की चपेट में आने से परम सिंह, महिपाल और एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे आयरन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, घटना में चार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर लगते ही मंदिर परिसर में चीख पुकार मच गई. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर दौड़ पड़े.

यह भी पढ़ें-  Ghaziabad में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, 26 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड व 4 हमेशा के लिए निरस्त

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक (SP) लखन सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखिलेश भदौरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- गैस की किल्लत से नहीं, महंगाई की वजह से करोड़ों रसोइयों में खाली पड़े हैं सिलेंडर, RTI के आंकड़े देखकर रह जाएंगे दंग!

लेखक के बारे में
img
मो. इफ्तेखार अहमद
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Truck Run Over Temble, Amroha News, UP News, Accident News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com