विज्ञापन

देसी अंदाज में दिखीं तेंदुलकर की बेटी और बहू, सारा और सानिया तेंदुलकर रांची में लड़कियों के लिए बनाएंगी स्कूल, सादगी ने जीता दिल

सचिन तेंदुलकर की बेटी और बहू सारा तेंदुलकर और सानिया तेंदुलकर ने हाल ही में रांची का दौरा किया और अपने सादगी से फैन्स का दिल जीतने में सफल रहीं.

देसी अंदाज में दिखीं तेंदुलकर की बेटी और बहू, सारा और सानिया तेंदुलकर रांची में लड़कियों के लिए बनाएंगी स्कूल, सादगी ने जीता दिल
सचिन की बेटी और बहू ने जीता दिल, रांची में लड़कियों की शिक्षा के लिए शुरू की नई पहल
NDTV

'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी और बहू सारा तेंदुलकर और सानिया तेंदुलकर ने रांची का दौरा किया और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की है. सारा-सानिया तेंदुलकर, 'युवा'  नामक संस्था के लिए एक स्कूल बनाने में मदद करने के लिए STF के साथ मिलकर काम करेंगी.  'युवा' संस्था शिक्षा और खेलों के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने का काम करती .

Latest and Breaking News on NDTV

इस परियोजना से वंचित लड़कियों के लिए सीखने के बेहतर अवसर पैदा होने और शिक्षा तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, दोनों की रांची दौरे की तस्वीर भी सामने आई है जिसे फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं. 

बता दें कि रांची के दौरे के दौरान सानिया तेंदुलकर के साथ, सारा ने छात्रों से बातचीत की, उनकी कहानियां सुनीं और उस जज्बे व दृढ़ संकल्प को महसूस किया, जिसने लगभग दो दशकों से फाउंडेशन के काम को आकार दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

 सानिया तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर के लुक ने जीता दिल
रांची दोनों पर  सानिया तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है. फैन्स दोनों की सादगी पर फिदा नजर आ रहे हैं. दोनों को फैन्स का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है और उन्हें इस पहल के लिए बधाई भी दे रहे हैं. सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की सहयोगी संस्था, 'युवा'  ने फुटबॉल के जरिए लड़कियों में आत्मविश्वास जगाने, उनकी पढ़ाई जारी रखने और उन्हें अपनी परिस्थितियों की सीमाओं से परे जाकर नए सपनों को देखने के लिए प्रेरित किया .

Latest and Breaking News on NDTV

इस दौरे के दौरान, सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की डायरेक्टर सारा तेंदुलकर ने ऐलान किया है कि STF, 'युवा' के बच्चों के लिए एक स्कूल बनाने के लिए 'युवा' के साथ मिलकर काम करेगा. यह पहल STF के इस विश्वास को और मज़बूत करती है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, और उसे ऐसा माहौल मिलना चाहिए जहां वह अपनी रुचियों को पहचान सके, आत्मविश्वास बढ़ा सके और अपनी क्षमताओं को पूरी तरह से विकसित कर सके. स्कूल के दौरे के बाद सारा और सानिया तेंदुलकर ने अपने अनुभव साझा किए.

यह भी पढ़ें | NZ में गली क्रिकेट खेलने उतरे पंत, 21 गेंदों में ठोक दिए 54 रन, विरोधी खिलाड़ी पहचान भी नहीं पाए, VIDEO

यह भी पढ़ें | नंबर-1 मोहम्मद सिराज, जडेजा से आगे बुमराह, WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के टॉप-5 गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Arjun Sachin Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com