विज्ञापन

बाराबंकी से सीतापुर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, सुमली नदी पर 4 करोड़ खर्च से बनेगा पक्का पुल, लखनऊ जाने वालों को फायदा

सुमली नदी पर करोड़ों की लागत से बनने वाले इस पुल के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा पतौजा, देवरिया, रंजीतपुर, भगीयापुर, सोनहरा,भगवंतापुर समेत आसपास के अन्य गांवों और इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को होगा. 

बाराबंकी से सीतापुर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, सुमली नदी पर 4 करोड़ खर्च से बनेगा पक्का पुल, लखनऊ जाने वालों को फायदा
बाराबंकी की सुमली नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा पुल.
AI ग्राफिक इमेज
  • बाराबंकी-सीतापुर के बीच सुमली नदी पर बेहड़ा के पास नया पुल बनने जा रहा है
  • नया पुल करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बेलहरा-पतौजा मार्ग पर बनाया जाएगा
  • पुल बनने से पटौजा, देवरिया, रंजीतपुर, भगीयापुर, सोनहरा और भगवंतापुर समेत आसपास के गांवों को फायदा होगा

बाराबंकी और सीतापुर आने-जाने के लिए नदी के ऊपर नया पुल बनने जा रहा है. सुमली नदी पर बनने वाले इस नए पुल से आसपास रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. सालों से बारिश के मौसम में पुराने रपटा पुल पर पानी भरने की वजह से रास्ता बंद हो जाता है और ग्रामीणों को आवाजाही में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन अब बेहड़ा के पास सुमली नदी पर रपटा पुल की समस्या खत्म होने वाली है. जल्द ही नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से नया पुल बनने जा रहा है. शुक्रवार को इस पुल का शिलान्यास होने वाला है. 

बारिश के दिनों में लहरा से सीतापुर के बेलहरा-पतौजा मार्ग पर बेहड़ा के पास सुमली नदी के रपटा पुल पर पानी भरने की वजह से रास्ते को राहगीरों के लिए बंद कर दिया जाता है, जिसकी वजह से उनको बहुत लंबे रास्ते से घूमकर जाना पड़ता था.

सुमली नदी पर पुल बनने से किसे फायदा?

सुमली नदी पर करोड़ों की लागत से बनने वाले इस पुल के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा पतौजा, देवरिया, रंजीतपुर, भगीयापुर, सोनहरा,भगवंतापुर समेत आसपास के अन्य गांवों और इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को होगा. इस पुल के बनने से लखनऊ जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल सुमली नदी बाराबंकी के खासकर  फतेहपुर, बेलहरा और मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र और सीतापुर में रामपुर मथुरा क्षेत्र के कई सटे हुए गांवों के बीच से होकर गुजरती है.

रपटा पुल का झंझट होगा खत्म

नदी पार के गांवों में रहने वाले लोगों को खेती, व्यापार समेत रोजमर्रा के दूसरे कामों के लिए हर दिन दूसरे जिलों में जाना पड़ता है. पुराने पुल पर जब पानी भर जाए तो इन लोगों को बहुत लंबा रास्ते लेना पड़ता था.लेकिन नया पुल बनने से ये समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. कम समय में पुल के जरिए दूसरे जिलों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा.

सुमली नदी पर नया पुल कितनी लागत से बनेगा?

इस पुल को बनाने में करीब चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. सरकार ने इसके लिए मंजूरी पहले ही दे दी है. यह पुल बेहड़ा पर बाराबंकी के बेलहरा को सीतापुर के रामपुर मथुरा से जोड़ने वाले बेलहरा-पतौजा मार्ग पर  बनने जा रहा है.पक्का पुल बनने से लोगों का सफर बहुत आसान हो जाएगा.फिलहाल सड़क के रास्ते बाराबंकी से सीतापुर जाने में 2 घंटे का समय लगता है.इस पुल के बनने से समय की भी बचत होगी.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में बनेगा तीसरा रिंग रोड, 121 करोड़ से बनेगा सर्विस रोड, अलीपुर से महिपालपुर तक मिलेगी हाईस्पीड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Infrastructure Project, Barabanki News, Sitapur News, River Bridge, River Bridge Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com