विज्ञापन

Ghaziabad में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, 26 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड व 4 हमेशा के लिए निरस्त

Ghaziabad Traffic Law Violation: गाजियाबाद में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने और सड़कों पर लापरवाही से गाड़ियां दौड़ाने वालों पर परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. मामले में कार्रवाई करते हुए एआरटीओ प्रशासन ने 26 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिए और 4 के हमेशा के लिए निरस्त कर दिए हैं.

Ghaziabad में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, 26 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड व 4 हमेशा के लिए निरस्त
GHaziabad news: गाजियाबाद सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने पर परिवहन विभाग ने 26 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) और चार के डीएल निरस्त (कैंसल) कर दिए.
Abhishek Sharma
  • गाजियाबाद परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले 26 ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए हैं
  • गंभीर लापरवाही करने वाले चार ड्राइवरों के लाइसेंस हमेशा के लिए निरस्त कर दिए गए हैं
  • कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य सड़कों पर अनुशासन कायम करना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Action against Traffic Law Violation in Ghaziabad : सड़कों पर रफ्तार का शौक और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गाजियाबाद परिवहन विभाग ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है. शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 26 ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को सस्पेंड यानी निलंबित कर दिया गया है. वहीं, गंभीर लापरवाही बरतने वाले 4 दूसरे ड्राइवरों के लाइसेंस हमेशा के लिए निरस्त कर दिए गए हैं.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह सख्त कदम मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत उठाया गया है. उन्होंने साफ किया कि विभाग का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़कों पर अनुशासन कायम करना है. जिन 26 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं, वे एक निश्चित समय अवधि तक किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चला सकेंगे. वहीं, जिन 4 चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, वे अब भविष्य में कभी गाड़ी नहीं दौड़ा पाएंगे.

लापरवाही और तेज रफ्तार पर चला हंटर

परिवहन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दंडात्मक कार्रवाई उन मामलों में की गई है, जहां चालकों की घोर लापरवाही, ओवरस्पीडिंग और यातायात के बुनियादी नियमों के उल्लंघन की वजह से बड़े सड़क हादसे हुए. कई मामलों में इन ड्राइवरों की सनक के कारण आम जनता की जान पर बन आई थी. लेकिन, बार-बार चेतावनी के बाद भी नियमों को ताक पर रखने वाले इन हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए ही विभाग को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा.

'आगे भी जारी रहेगा एक्शन'

एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा के नियमों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी उन वाहन चालकों के खिलाफ इसी तरह का कड़ा कानूनी अभियान जारी रहेगा, जो नियमों को तोड़ते हैं या जिनकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं. परिवहन विभाग लगातार सड़कों पर मॉनिटरिंग कर रहा है और दोषी पाए जाने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा.

 यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा से पहले मौलाना सुफियान निजामी ने दी ऐसी सलाह, इसे मान लेने पर हिंदू-मुसलमानों में कभी नहीं होगा विवाद

इस कार्रवाई के साथ ही जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने गाजियाबाद के तमाम नागरिकों से एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि लोग वाहन चलाते समय हमेशा तय की गई स्पीड लिमिट का ध्यान रखें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें और ट्रैफिक सिग्नल्स का पूरी तरह पालन करें. नियमों का पालन करके ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है, ताकि आप और आपके सामने चलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित अपने घर पहुंच सके.

 यह भी पढ़ें-  सीबीएसई उत्तर पुस्तिका विवाद: छात्र के दावे के बाद बोर्ड 'हाई अलर्ट' पर, जांच शुरू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com