विज्ञापन

Agra Crime: यमुना नदी में नहाते समय 6 बच्चे डूबे, 3 की मौत, 2 को बचाया, एक की तलाश जारी

Agra Yamuna River Accident News: डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि 6 बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी. तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दो बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया है. तीन बच्चों की मौत हो गई है, एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है.

Agra Crime: यमुना नदी में नहाते समय 6 बच्चे डूबे, 3 की मौत, 2 को बचाया, एक की तलाश जारी
Agra Yamuna River Accident: बच्चों की मौत पर रोते-बिलखते परिजन.

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई. मंगलवार 12 मई को 6 बच्चे यमुना नदी में नहाने गए थे. इस दौरान सभी अचानक डूबने लगे, बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास शुरू किया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय और पुलिस के गोताखोरों ने 2 बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया, लेकनि तीन बच्चों की मौत हो गई. एक बच्चे अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. 

'₹5500 देकर मैंने 21 मिनट में बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, 1 दिन में 2 बार फेल, घूस देते ही हो गया पास' 

समय रहते दो बच्चों को बचाया गया 

जानकारी के अनुसार, यह घटना आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर घाट की है. 11 मई को अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए 6 बच्चे यमुना नदी में नहाने गए थे. इस दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगा दी. दो बच्चों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई. सूचना पर तीन थानों की पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे. बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 3 बच्चों को नदी के गहरे पानी से निकालकर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, एक बच्चा अभी भी लापता है, उसकी तलाश की जा रही है.  

 जिंक फास्फाइड ने एसिड के साथ मिलकर बनाई फॉस्फीन गैस, इसी से गई मुंबई के डोकाडिया परिवार की जान

एक बच्चे की तलाश जारी  

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि 6 बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी. तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दो बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया है. तीन बच्चों की मौत हो गई है, एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है.

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra News, Agra Crime,  up News, Up Crime News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com