विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2018

उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार स्कार्पियो कार और ट्रक में टक्कर, 6 की मौत

स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे. हादसे के संबंध में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है. ​

उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार स्कार्पियो कार और ट्रक में टक्कर, 6 की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो कार और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, चार लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मौके पर है, मामले की जांच की जा रही है. 

डीएनडी एक्सीडेंट मामला-पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के ड्राइवर को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा के पास एक स्कार्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि छह लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे. हादसे के संबंध में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है.

वीडियो : पार्किंग अटेंडेेंट की गलती से गर्भवती महिला कुचली
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Road Accident In Raebareli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com