तमिलनाडु से एक हैरान करने वाला मामला आया है, जहां एक विधायक पर ही जिले की महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है.
मामला कल्लाकुरिची जिले का है. यहां के टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश पर आरोप है कि उन्होंने जिला कलेक्टर जे पद्मजा को वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे.
इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि विधायक ने पहले भी कलेक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया था. आरोप तो ये भी है कि वो नशे की हालत में कलेक्टर के घर तक पहुंच गए थे.
महिला आयोग ने लिया एक्शन
ये खबर 11 नवंबर को एक न्यूज वेबसाइट पर छपी थी. इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने खुद ही इस मामले को उठा लिया.
आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के DGP को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के जांच होनी चाहिए.

चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि कलेक्टर ने पहले वरिष्ठ अधिकारियों को जो शिकायतें दी थीं, उन पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी भी जांच की जाए.
आयोग ने डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए भी कहा है, ताकि बाद में कोई छेड़छाड़ न हो सके.
7 दिन में मांगी रिपोर्ट
महिला आयोग ने DGP से 7 दिन के अंदर पूरी कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.
आयोग ने साफ कहा है कि महिला अधिकारियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. कोई कितने भी बड़े पद पर हो, अगर उसने उत्पीड़न या गलत हरकत की है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.
अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस की जांच में क्या निकलता है और विधायक पर क्या कार्रवाई होती है.
TVK विधायक ने क्या कहा?
विधायक सी. अरुल विग्नेश ने इन आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि 'सबको इन अफवाहों के बारे में पता चल गया है. मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. अफवाहें तो बस अफवाहें होती हैं. यह सच नहीं है.'
उन्होंने कहा कि 'सांसद (DMK सांसद कनिमोझी) ने आरोप लगाया है कि मैंने ऐसा किया है। कलेक्टर के बंगले पर सुरक्षा गार्ड और CCTV लगे हैं. मैं वहां कैसे जा सकता हूं?'
#WATCH | Kallakurichi, Tamil Nadu: On allegations against him of sending an inappropriate message to Kallakurichi Collector over WhatsApp, TVK MLA Arul Vignesh says, "Everyone came to know of the rumours. I am clearly saying that I have not done anything. Rumours are rumours. It is not true. MP (DMK MP Kanimozhi) alleged that I did this. The Collector's bungalow has security guards and CCTV. How can I enter there?..I come from a normal family. I am here because of the people, CM C. Joseph Vijay and TVK. So, I have a responsibility. So, don't spread such rumours...I am ready to go undergo test, I did not do anything like this. Don't do this dirty politics. We are here to serve people, not to answer such rumours."
— ANI (@ANI) November 10, 2026
उन्होंने कहा, 'मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं। मैं यहां लोगों, सीएम सी. जोसेफ विजय और TVK की वजह से हूं। इसलिए, मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं. इसलिए, ऐसी अफवाहें न फैलाएं... मैं किसी भी तरह का टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है.'
विधायक ने कहा कि इस तरह की गंदी राजनीति न करें. हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं