विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? जानिए पात्रता, फायदे और कैसे बनवाएं

आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जो गरीब और कमजोर परिवारों के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी या निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराता है.

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? जानिए पात्रता, फायदे और कैसे बनवाएं
आयुष्मान कार्ड
file photo

आयुष्मान कार्ड (PM-JAY) गरीब और कमजोर परिवारों के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी या निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराता है. आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जारी किया जाता है. इस योजना के जरिए पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज यानी अस्पताल में भर्ती होने पर मिलता है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य है इलाज का खर्च कम करना, गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना और लाखों लोगों को आसानी से अस्पताल में उपचार की सुविधा देना. अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आप या आपका परिवार आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य हैं, तो चलिए आपको बताते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता, फायदे और कैसे बनावाएं.

आयुष्मान कार्ड क्या होता है?

आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जो यह साबित करता है कि आप आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) के तहत लाभ लेने के योग्य हैं. इस कार्ड की मदद से आप देश के सरकारी और चुनिंदा निजी अस्पतालों में बिना पैसे दिए कैशलेस इलाज करा सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड से क्या फायदे मिलते हैं?

आयुष्मान कार्ड की मदद से आप कई तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसमें अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, ऑपरेशन और इलाज, दवाइयां, टेस्ट और इलाज के बाद की देखभाल आदि.

कौन लोग इसका लाभ ले सकते हैं?

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता सरकार के SECC डेटा यानी सामाजिक-आर्थिक जनगणना और अन्य सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर तय होती है. इस गांव में रहने वाले ऐसे परिवार, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिनके पास सीमित साधन हैं या कठिन परिस्थितियों में जीवन जी रहे हैं. इसके साथ ही शहरों में काम करने वाले लोग, खासकर दिहाड़ी मजदूर, छोटे काम करने वाले जैसे रिक्शा चालक, सफाई कर्मी, घरेलू कामगार आदि. कम आय वाले और असंगठित क्षेत्र के कामगार आदि.

70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग

सरकार ने 70 साल या उससे ऊपर के योग्य बुजुर्गों को भी इस योजना में शामिल किया है. इससे उन्हें इलाज कराने में आर्थिक परेशानी कम होती है.

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

  • आप Ayushman App या NHA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
  • Ayushman App डाउनलोड करें या NHA Beneficiary Portal पर जाएं.
  • मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • आधार नंबर/फैमिली आईडी का उपयोग करके अपना नाम खोजें.
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी या फिंगरप्रिंट के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण करें.
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- बनाना चाहते हैं कोल्ड स्टोरेज? NHB करेगा 35% से 50% तक की आर्थिक मदद, जान लें जरूरी बातें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushman Card Benefits, Ayushman Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com