यह भी पढ़ें- LPG Gas Booking New Rules: अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, जानें नई शर्तें
टिकट से होती है सीमित कमाई
यात्रियों से मिलने वाला किराया रेलवे की कमाई का लगभग 25 से 30% हिस्सा होता है. यानी टिकट जरूरी जरूर है, लेकिन यह कमाई का सबसे बड़ा स्रोत नहीं है. फिर भी रोजाना लाखों यात्रियों के कारण यह एक स्थिर आय का जरिया बना रहता है.
माल ढुलाई है कमाई का सबसे बड़ा जरियारेलवे की सबसे ज्यादा कमाई माल ढुलाई से होती है. कुल आय का करीब 75% हिस्सा यहीं से आता है. रेलवे कोयला, सीमेंट, उर्वरक, पेट्रोलियम और आयरन जैसे भारी सामान को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने का काम करता है. बड़ी मात्रा में सामान एक साथ ले जाने की वजह से यह रेलवे के लिए सबसे फायदेमंद होता है.
फिल्मों और शूटिंग से भी आता है पैसा
कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में होती है. इसके लिए प्रोडक्शन कंपनियां रेलवे को फीस देती हैं, जिससे यह भी कमाई का अच्छा जरिया बन जाता है.
कबाड़ बेचकर भी होती है आमदनीपुराने कोच, इंजन और पटरियों को कबाड़ के रूप में बेचकर भी रेलवे पैसा कमाता है. समय-समय पर इन्हें हटाकर नीलामी की जाती है, जिससे अच्छी-खासी रकम मिलती है.
खानपान सेवाएं भी हैं कमाई का हिस्साट्रेन और स्टेशन पर मिलने वाले खाने-पीने की सेवाएं भी रेलवे की आय बढ़ाती हैं. यह काम IRCTC के जरिए किया जाता है, जिससे हर दिन लाखों रुपये की कमाई होती है.
इसके अलावा भी कई तरीके हैं जिनसे अच्छी कमाई होती है. जैसे- स्टेशनों पर लगे विज्ञापन, दुकानों का किराया और पार्किंग फीस आदि से रेलवे को लगातार आय मिलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं