विज्ञापन

जाति पूछकर यात्री को टिकट के लिए पीटने का वीडियो वायरल, TTE को सस्पेंड कर हो रही इंक्वायरी

डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ  ने बताया  की एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इसमें एक टिकट चेकिंग स्टाफ एक यात्री के साथ मारपीट कर रहा है, जिसकी जांच की जा रही है. (गौरव कुमार की रिपोर्ट)

टीटीई ने यात्री को पीटा
Bihar News:

दानापुर रेल डिवीजन के झाझा रेलवे स्टेशन पर एक TTE के द्वारा टिकट जांच के नाम पर एक यात्री की पिटाई की जा रही है. जिसका VIDEO सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आई है. अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आरोपी TTE को निलंबित करने की बात कही जा रही है. इसके साथ ही VIDEO की जांच के लिए एक टीम को गठित किया गया है. जो इस वीडियो की जांच कर रही है.

टिकट होने के बावजूद TTE ने की पिटाई

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक TTE के द्वारा एक यात्री को स्टेशन पर ऑफिस में लाया गया है. हालांकि उसके पास टिकट है लेकिन जिस ट्रेन से वह उतरा है उसकी टिकट नहीं है, जिसके बाद उसकी पिटाई की जा रही है. इतना ही नहीं ऑफिस में बैठे कुछ TTE के द्वारा उसकी जाति पूछी जा रही है.  बताया जा रहा है कि यात्री दूसरी  गाड़ी का टिकट लेकर हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था. TTE के द्वारा जुर्माना भी वसूला जा रहा है. 

TTE को किया गया सस्पेंड 

पूरे मामले में दानापुर रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ  ने बताया  की एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इसमें एक टिकट चेकिंग स्टाफ एक यात्री के साथ मारपीट कर रहा है, जिसकी जांच की जा रही है.  DCM ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यह वीडियो 2 साल पुराना है. लेकिन जिस टिकट चेकिंग स्टाफ के द्वारा यात्री के साथ मारपीट और बदतमीजी की गई है. वह गलत है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है. आगे मामले की जांच की जा रही है.

डीसीएम ने कहा, किसी भी यात्री की जाति पूछ कर उसके साथ मारपीट करना गलत है. हम लोग इस पर इंक्वायरी कर रहे हैं कि क्या मामला है और भी कई लोग इस वीडियो में दिख रहे हैं. हमलोग उनकी भी इंक्वायरी कर रहे हैं कि वे लोग कौन  हैं और जांच में उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी रेलवे यात्री के साथ मारपीट करना अपराध है,  यात्रियों को हर सुविधा देनी हमारा कर्तव्य है और अगर जो वायरल वीडियो में इस तरह देखी गई है. वह बिल्कुल गलत है. हमलोग उस पर कार्रवाई कर रहे हैं. आगे जांच कराई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः शराब पीने में 6 बार गया जेल, फिर भी नहीं माना तो छोटे भाई ने गला रेत मार डाला

लेखक के बारे में
img
संदीप कुमार
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TTE Viral Video, Jhajha Station TTE Viral Video, TTE Suspend, Bihar News, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com